प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

शादी की खुशियां मातम में बदली

डीजे बजाने को लेकर बारात पर हमला, दूल्हे समेत कई घायल

यहां शादी की खुशियाँ उस वक्त मातम और दहशत में बदल गईं जब डीजे (DJ) बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई।

डीजे बजाने को लेकर बारात पर हमला दूल्हे समेत कई घायल

Clash Over DJ Music Turns Wedding Into Violent Chaos |

रीवा। यहां शादी की खुशियाँ उस वक्त मातम और दहशत में बदल गईं जब डीजे (DJ) बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। जानकारी के अनुसार, यह विवाद इतना बढ़ गया कि हमलावरों ने बारात पर हथियारों से हमला कर दिया।

डीजे बजाने और नाचने को लेकर हुआ विवाद

बारात के दौरान डीजे बजाने और नाचने को लेकर गांव के ही कुछ स्थानीय युवकों के साथ विवाद शुरू हुआ।विवाद ने जल्द ही 'खूनी संघर्ष' का रूप ले लिया। हमलावरों ने लाठियों, डंडों और यहाँ तक कि तलवारों का भी इस्तेमाल किया।हमलावरों ने दूल्हे को निशाना बनाते हुए उसे घोड़ी से नीचे गिरा दिया। इस दौरान दूल्हे के साथ मारपीट की गई और उसे चोटें आईं।

कई लोग गंभीर रुप से घायल हुए

इस हिंसक हमले में केवल दूल्हा ही नहीं, बल्कि बीच-बचाव करने आईं उसकी माँ और कई अन्य बाराती भी गंभीर रूप से घायल हो गए। हमले के तुरंत बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायल दूल्हा और उसके परिजन उसी हालत में, शादी की रस्में बीच में छोड़कर थाने पहुँचे। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई और हमलावरों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/40-lakh-property-fraud-in-thatipur-same-house-sold-thrice/145937

थाटीपुर में मकान बेचने के नाम पर ₹40 लाख की ठगी, तीन बार बेची एक ही प्रॉपर्टी

Related to this topic: