प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

12वीं की छात्रा ने भभूत समझ खाया चूहा मारने की दवा

भभूत समझकर चूहा मारने की दवा खाने से 12वीं की छात्रा की मौत

राजधानी भोपाल के ईंटखेड़ी क्षेत्र से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा ने भभूत समझकर चूहा मारने की दवा खा ली, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।

भभूत समझकर चूहा मारने की दवा खाने से 12वीं की छात्रा की मौत

Class 12 Student Dies After Accidental Poison Intake in Bhopal |

भोपाल। राजधानी भोपाल के ईंटखेड़ी क्षेत्र से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा ने भभूत समझकर चूहा मारने की दवा खा ली, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उपचार के दौरान छात्रा की मौत हो गई।

कुछ ही देर में बिगड़ी तबियत

जानकारी के अनुसार, छात्रा पूजा के बाद मंदिर में रखी सामग्री के पास पहुंची थी। इसी दौरान उसने भभूत समझकर वहां रखी चूहा मारने की दवा खा ली। कुछ ही देर बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। घबराए परिजन तत्काल उसे भानपुर स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसकी हालत में कुछ सुधार बताया गया और उसे छुट्टी दे दी गई।

दोबारा अस्पताल में भर्ती और मौत

घर लौटने के कुछ समय बाद छात्रा की तबीयत फिर से गंभीर हो गई। परिजन उसे दोबारा अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से परिवार में मातम पसरा हुआ है। बताया जा रहा है कि मृतक छात्रा की बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने वाली थीं। अचानक हुई इस घटना से परिवार और आसपास के लोग गहरे सदमे में हैं।

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि मंदिर में रखी चूहा मारने की दवा को छात्रा ने गलती से भभूत समझ लिया था। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/mp-contract-health-workers-warn-of-mass-leave/132814

मध्य प्रदेश में संविदा स्वास्थ्य कर्मियों का आंदोलन तेज, 23–24 फरवरी को सामूहिक अवकाश की चेतावनी

Related to this topic: