कटनी। जिले के बमनगवां गांव में एक दुखद हादसा सामने आया है। यहां स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय की बाउंड्री वॉल गिरने से पांचवीं कक्षा के छात्र की मौत हो गई।
कटनी। जिले के बमनगवां गांव में एक दुखद हादसा सामने आया है। यहां स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय की बाउंड्री वॉल गिरने से पांचवीं कक्षा के छात्र की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव और स्कूल परिसर में शोक का माहौल है।
भरभरा कर गिरी जर्जर बाउंड्री
जानकारी के अनुसार, विद्यालय परिसर की पुरानी और जर्जर बाउंड्री वॉल अचानक भरभराकर गिर गई। उसी समय पास में मौजूद कक्षा 5 का छात्र दीवार की चपेट में आ गया। गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और शिक्षा विभाग के अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। अधिकारियों ने स्कूल भवन और दीवार की स्थिति का निरीक्षण भी किया।
शिकायत पहले भी की, पर मरम्मत नहीं किया
स्थानीय लोगों का आरोप है कि स्कूल की दीवार लंबे समय से कमजोर और जर्जर थी, जिसकी शिकायत पहले भी की गई थी, लेकिन मरम्मत नहीं कराई गई। इस हादसे के बाद ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।
प्रशासन कर रही मामले की जांच
प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक तौर पर यह घटना निर्माण की खराब स्थिति और रखरखाव में लापरवाही का परिणाम मानी जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर कार्रवाई की संभावना है। घटना ने स्कूलों की भवन सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
यह भी पढ़े: 4 मार्च से महाकाल की नई दिनचर्या
https://www.primenewsnetwork.in/india/mahakal-daily-routine-changes-from-march-4/144472