मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि दिल्ली समेत भाजपा शासित राज्यों में बांग्ला बोलने वालों पर संदेह किया जा रहा है। बांग्ला बोलना अपराध नहीं है।
कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि दिल्ली समेत भाजपा शासित राज्यों में बांग्ला बोलने वालों पर संदेह किया जा रहा है। बांग्ला बोलना अपराध नहीं है। उन्होंने ओडिशा के संबलपुर में पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के रहने वाले एक मजदूर की पीट-पीट कर हत्या और उसके साथ दो मजदूरों को पीट कर गंभीर रूप से जख्मी करने की घटना पर रोष जताया।
दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों में बांग्ला बोलने वाले बांग्लाभाषियों पर संदेह किया जा रहा है। उन्हें बांग्लादेशी समझा जा रहा है। दिल्ली की पुलिस ने एक गर्भवती महिला समेत कई मुस्लिम ममजदूरों को बांग्लादेश भेज दिया। वे पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के रहने वाले थे। पश्चिम बंगाल सरकार की गुहार पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए आदेश के बाद उनकी बांग्लादेश से वापसी हो पाई। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में मुर्शिदाबाद के रहने वाले कई मजदूरों को गिरफ्तार कर लिया गया। पश्चिम बंगाल की पुलिस के प्रमाण देने के बाद उत्तर प्रदेश की पुलिस ने उन्हें रिहा किया।
संबलपुर में हुई मारपीट और हत्या मामले की मुख्यमंत्री ने की निंदा
बीते 24 दिसंबर को ओडिशा के संबलपुर में मुर्शिदाबाद जिले के जंगीपुर के सूती इलाके में रहने वाले एक मुस्लिम मजदूर की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई और उसके साथ रह रहे दो मजदूरों को पीट-पीट कर गंभीर रुप से घायल कर दिया गया। इन तमाम घटनाओं को मद्देनजर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को दूसरे राज्यों में मजदूरी के लिए गए पश्चिम बंगाल के मजदूरों की चिंता हुई है। मुख्यमंत्री ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने इस घटना की निंदा की है। घटना की जांच के लिए पश्चिम बंगाल की पुलिस को वहां भेजा गया है और मृत मजदूर परिवार को आर्थिक मदद दी गई है।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/portal-delay-stalls-recruitment-of-thousands-of-teachers-in-uttar-pradesh/102736
शिक्षा सेवा आयोग पोर्टल तैयार नहीं होने से लटकीं असिस्टेंट प्रोफेसर, शिक्षकों की भर्तियां