प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

CM ममता बनर्जी ने की वोट गणना में मौजूद...

CM ममता बनर्जी ने की वोट गणना में मौजूद रहने वाले पार्टी के एजेंटों की वर्चुएल बैठक

कोलकाता। टीएमसी सुप्रीमो व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने वोट गणना में मौजूद रहने वाले पार्टी के एजेंटों की वर्चुएल बैठक कर...

cm ममता बनर्जी ने की वोट गणना में मौजूद रहने वाले पार्टी के एजेंटों की वर्चुएल बैठक

CM ममता बनर्जी ने की वोट गणना में मौजूद रहने वाले पार्टी के एजेंटों की वर्चुएल बैठक |

कोलकाता। टीएमसी सुप्रीमो व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने वोट गणना में मौजूद रहने वाले पार्टी के एजेंटों की वर्चुएल बैठक कर आशंका जताई कि वोट गणना में केंद्र सरकार के अधिकारियों और भाजपा के लोगों की ओर से व्यापक धांधली की जा सकती है, इसलिए अधिक से अधिक चौकस रहने की जरूरत है। उन्होंने उन्हें विस्तार से बताया कि वोट गणना के दिन क्या-क्या करना है। 

उन्होंने पार्टी के एजेंटों से कहा कि वे वोट गणना शुरू होने के बहुत पहले चले जाए ताकि सबसे आगे व सामने बैठ पाएं, ताकि गणना को ठीक से देख और जांच सके। उन्होंने उम्मीदवारों को कहा कि वे गणनास्थल से उस समय तक मौजूद रहे जब तक उनके हाथ में जीत का सर्टिफिकेट नहीं आ जाता। कोलकाता से पार्टी के नेता जिलों-जिलों में जाएंगे और वहां की स्थिति के बारे में लगातार सूचना देते रहेंगे, ताकि कोई गड़बड़ी होने पर उसे रोकने का बंदोबस्त किया जा सके।

ममता बनर्जी के साथ पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद अभिषेक बनर्जी थे। एक मई को ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक कर चुके थे। टीएमसी सुप्रीमो व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने वोट गणना केंद्रों में मौजूद रहने वाले पार्टी के एजेंटों को कहा कि किसी बूथ या सीट पर दो-तीन सौ या उससे कम वोटों को अंतर हो तो फिर से गणना की मांग करनी होगी।

उन्होंने कहा कि वोट गणना में तैनात किए गए केंद्र सरकार के अधिकारियों और भाजपा के लोगों की ओर से व्यापक धांधली की जी सकती है। सो इवीएम पर चौकस होकर नजर रखनी पड़ेगी। इवीएम पर तारीख-समय-सील सब पर गौर करना होगा। थोड़ी सी चूक हुई तो विरोधी गड़बड़ी कर देंगे। गणना के वक्त अपनी जगह न एक मिनट के लिए भी नहीं छोड़नी होगी। वहां का भोजन नहीं करना होगा, बल्कि अपने यहां से भोजन साथ रखना होगा। ममता बनर्जी ने कहा कि वोस्टल बैलेट पर खास नजर रखने की जरूरत है।

उसकी गणना को हल्के से नहीं लेना है। एक-एक वोट पर गौर करना होगा। टीएमसी सुप्रीमो ने कहा कि उम्मीदवारों को खुद भी सतर्क रहना होगा और पार्टी के एजेंटों को सतर्क रखना होगा। वे भी कहीं भी एक भी मिनट के लिए नहीं जाएंगे। जब तक उनके हाथ में सर्टिफिकेचट नहीं आ जाता तब तक वहां मौजूद रहना होगा। उन्होंने कोलकाता के पार्टी नेताओं को कहा कि तीन मई तक जिलों-जिलों में जहां-जहां वोट गणना हो रहा है, वहां-वहां पहुंच जाना है। वे जहां मौजूद रहेंगे, वहीं की स्थिति के बारे में सूचना देते रहेंगे। कोई गड़बड़ी होने पर उसकी सूचना देंगे ही, विरोध जताने में पीछे नहीं रहेंगे।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/rahul-gandhi-targeted-the-central-government-over-the-rising-price-of-gas/181613

Related to this topic: