प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

सीएम ममता बनर्जी ने जारी किया घोषणा पत्र...

सीएम ममता बनर्जी ने जारी किया घोषणा पत्र, सामान्य वर्ग की महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1500 रुपये

West bengal : सीएम ममता बनर्जी ने शुक्रवार को घोषणा पत्र जारी किया. उन्होंने कहा कि हम 'दुआरे चिकित्सा'...

सीएम ममता बनर्जी ने जारी किया घोषणा पत्र सामान्य वर्ग की महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1500 रुपये

सीएम ममता बनर्जी ने जारी किया घोषणा पत्र, सामान्य वर्ग की महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1500 रुपये |

West bengal : सीएम ममता बनर्जी ने शुक्रवार को घोषणा पत्र जारी किया. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हम 'दुआरे चिकित्सा' (घर-घर स्वास्थ्य सेवाएं) शुरू करेंगे. हम इसे हर बूथ पर शुरू करेंगे, हम 'दुआरे चिकित्सा' कैंप लगाएंगे. टीएमसी की लक्ष्मी भंडार स्कीम के मुताबिक, जनरल कैटेगरी की महिलाओं की बात करें तो हर महीने 1,500 रुपये और SC/ST को हर महीने 1,700 रुपये देने की घोषणा की है. 

सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि "हजारों स्कूलों को ई-लर्निंग सुविधाओं के साथ मॉडर्न बनाया जाएगा. आने वाले दिनों में हम 7-8 नए जिले, ब्लॉक, यहां तक ​​कि नई नगर पालिकाएं भी बनाएंगे. खेती पर निर्भर परिवारों की सहायता करने, भूमिहीन किसानों को समर्थन देने और कृषि क्षेत्र को और बेहतर बनाने के लिए 30,000 करोड़ रुपये का कृषि बजट लाने के लिए भी प्रतिबद्ध हूं. इसके अलावा हर ब्लॉक और कस्बे में घर-घर मेडिकल सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए मेडिकल कैंप का आयोजन किया जाएगा."

उन्होंने कहा कि "मैं बंगाल के लोगों से अपील करती हूं कि बंगाल को बचाने के लिए एकजुट होकर BJP के खिलाफ लड़ें. अगर सेंट्रल एजेंसियां ​​आपको डराने की कोशिश कर रही हैं तो डरें नहीं. अगर वे आपको पैसे देने की कोशिश कर रहे हैं तो न लें. वे बॉर्डर इलाकों से पैसा और हथियार, माफिया लाते हैं, यहां अशांति और दंगे कराने की कोशिश कर रहे हैं. मैं बांटने वाली राजनीति नहीं कर रही हूं. हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सब एक जैसे हैं."

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/mp-weather-turns-rain-in-some-snow-in-others/150417

Related to this topic: