प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

CM ममता बनर्जी ने महानगर में जादवपुर से..

CM ममता बनर्जी ने महानगर में जादवपुर से हाजरामोड़ तक निकाला मार्च

West bengal : ईडी और केंद्र सरकार के खिलाफ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने महानगर में जादवपुर से हाजरामोड़ तक जुलूस निकाला

cm ममता बनर्जी ने महानगर में जादवपुर से हाजरामोड़ तक निकाला मार्च

CM ममता बनर्जी ने महानगर में जादवपुर से हाजरामोड़ तक निकाला मार्च |

West bengal : ईडी और केंद्र सरकार के खिलाफ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने महानगर में जादवपुर से हाजरामोड़ तक जुलूस निकाला और इस मौके पर आयोजित सभा में कहा कि टीएमसी के कागजात, मोबाइल और लैपटॉप की चोरी को रोक कर उन्होने कोई अनुचित कार्य नहीं किया है। इडी आईपैक के मालिक के आवास और कार्यालय में चोरी करने आई थी।

आईपैक टीएमसी के आईटी सेल का काम देखता है। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए इडी समेंत तमाम केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को चुनौती दी की वे उन्हें (ममता बनर्जी) को गिरफ्तार कर देख लें। उनके ऐसा करने पर चौतरफा तहलका मच जाएगा। उन्हें बचने का रास्ता ही नहीं बचेगा। उन्होंने कहा कि आईपैक कभी भाजपा का लिए काम करता था।

उस उसके मालिक प्रशांत कुमार थे। अब वे अपनी पार्टी बना कर राजनीति कर रहे है। आईपेक के मालिक बदल गए हैं। उनके साथ टीएमसी का कंट्रैक्ट है। आईपैक टीएमसी का आईटी सेल का काम देखता है। आईपैक के पास विधानसभा चुनाव संबंधी तमाम कागजात थे। कोयला घोटाले के के एक पुराने मामले का बहाना बना कर इडी टीएमसी के कागजात चोरी करने आई थी।

टीएमसी सुप्रिमो ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा ने चुनाव आयोग के मार्फत वोटरो की चोरी कर बिहार, हरयाणा, महाराष्ट्र, असम और दूसरे राज्यो में सत्ता में आई है। वह वही हथकंडा अपना कर पश्चिम बंगाल में सत्ता मे आना चाहती है। पश्चिम बंगाल में उसकी चाल कमयाब नहीं होगी। उन्होने उसका केंद्र में सत्ता में रहना देश के लिए अहितकर बताते हुए कहा वह विरोधी पर्टियों को केद्रीय एजेंसियों का भय दिखा रही है। वे (ममता बनर्जी) और टीएमसी डरने वाली नहीं हैं। 

मुख्यमंत्री ने योजना आयोग पर भी निशाना साधा और कहा कि वह पश्चिम बंगाल के डेढ़-दो करोड़ वोटरों के नाम को गायब करना चाहता है। एसआईआर की प्रक्रिया के तहत प्रतिष्ठित व्यक्तियों को परेशान कर शर्मनाक काम कर रहा है। पश्चिम बंगाल मे चुनाव के बाद मुख्य चुनाव आयोग ज्ञानेश कुमार वैनिश हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/electric-vehicle-plant-inaugurated-in-lucknow-cm-yogi-said/104218

Related to this topic: