प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

CM नायब सिंह सैनी ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना

पश्चिम बंगाल में परिवर्तन यात्रा के दौरान नायब सिंह का ममता सरकार पर हमला

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने पश्चिम बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा में किसानों की समस्याओं के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को जिम्मेदार ठहराया।

पश्चिम बंगाल में परिवर्तन यात्रा के दौरान नायब सिंह का ममता सरकार पर हमला

CM Nayab Saini Slams Mamata Over Farmers' Issues |

कोलकाता। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने पश्चिम बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा में किसानों की समस्याओं के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को जिम्मेदार ठहराया और इस विधानसभा चुनाव में उन्हें परास्त कर सबक सिखाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जब तक ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल में सत्ता में रहेंगी, किसानों की समस्या बढ़ेगी। किसान अपना हित चाहते हैं तो ममता बनर्जी को सत्ता से बाहर करें।

height=688

केंद्रीय योजनाओं के लाभ से वंचित बंगाल के किसान

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहा कि पश्चिम बंगाल के किसान मेहनती हैं। लेकिन उन्हें इसका लाभ नहीं मिलता। वे विभिन्न समस्याओं में उलझे हुए हैं। उन्होंने किसानों के हित की केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओ का जिक्र किया और कहा कि इस राज्य में उन योजनाओं का किसानों को फायदा नहीं हो रहा है। ममता बनर्जी की सरकार उन योजनाओं को लागू ही नहीं होने दे रही है। पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनने पर केंद्र सरकार की सभी योजनाएं चालू होगीं। डबल इंजन की सरकार के ही इस राज्य का विकास होगा।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/iran-envoy-talks-to-india-and-russia-amid-conflict/148524

भारतीय और रूसी विदेश मंत्रियों से अराघची की वार्ता, होर्मुज स्ट्रेट की सुरक्षा पर हुई चर्चा

Related to this topic: