प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

प्रोत्साहन योजना से बढ़ी प्रदेश में पर्यटकों की..

प्रोत्साहन योजना से बढ़ी प्रदेश में पर्यटकों की संख्या : सीएम डॉ. मोहन यादव

Madhya Pradesh : भोपाल। मध्य प्रदेश में पर्यटकों की संख्या में 526 प्रतिशत की इजाफा हुआ है। इससे वर्ष 2024 में 13.41 करोड़ पर्यटक प्रदेश में आए..

प्रोत्साहन योजना से बढ़ी प्रदेश में पर्यटकों की संख्या  सीएम डॉ मोहन यादव

प्रोत्साहन योजना से बढ़ी प्रदेश में पर्यटकों की संख्या : सीएम डॉ. मोहन यादव |

Madhya Pradesh : भोपाल। मध्य प्रदेश में पर्यटकों की संख्या में 526 प्रतिशत की इजाफा हुआ है। इससे वर्ष 2024 में 13.41 करोड़ पर्यटक प्रदेश में आए। यह जानकारी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी।उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा शुरू की गई विभिन्न पर्यटन प्रोत्साहन योजनाओं के चलते आने वाले समय में पर्यटकों की संख्या और बढ़ेगी।

खजुराहो के विश्व धरोहर स्थलों और पन्ना टाइगर रिज़र्व के आसपास विभिन्न सुविधाएँ विकसित की जा रही हैं। लोग इस क्षेत्र में नई शुरू की गई वंदे भारत ट्रेन से या पीएम श्री हे‍ली टूरिस्ट सर्विस का उपयोग करके यात्रा कर सकते हैं। मध्य प्रदेश में पर्यटकों की संख्या में 526 प्रतिशत की इजाफा हुआ है।

पिछले साल 13.41 करोड़ पर्यटक राज्य में आए।यह बात मुख्यमंत्री ने कही। बेहतर कनेक्टिविटी का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जहाँ खजुराहो में पहले से हवाईअड्डा है, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई नई वंदे भारत ट्रेन अब बुंदेलखंड की शान, मतंगेश्वर महादेव को काशी विश्वनाथ से जोड़ती है।

उन्होंने कहा, यह राज्य सरकार की पीएम श्री हे‍ली-टूरिस्ट सर्विस जैसी विभिन्न सुविधाओं के अतिरिक्त है। मध्य प्रदेश के निवासी अंतर-राज्यीय हवाई सेवा का भी लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि इन सुविधाओं का पूरा लाभ उठाएं। 

आला और उदल की वीरता की कहानियां बुंदेलखंड में उत्साह जगाती है : 

मुख्यमंत्री ने कहा, राज्य सरकार बुंदेलखंड के विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। दुनिया खजुराहो की प्राचीन वास्तुकला की ओर आकर्षित होती है।खजुराहो महाराजा छत्रसाल की राजधानी था। आला और उदल की वीरता की कहानियाँ बुंदेलखंड में उत्साह जगाती हैं। शानदार ओबेरॉय राजगढ़ पैलेसल 70 एकड़ में बना है। यह पर्यटकों को शानदार सुविधाएँ के साथ स्थानीय निवासियों को रोजगार भी प्रदान करेगा।

 

मध्य प्रदेश के पूर्व भाजपा अध्यक्ष और खजुराहो सांसद, विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि खजुराहो का दुनियाभर के पर्यटकों को आकर्षित करना मध्य प्रदेश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने कहा, पीएम मोदी ने भारत के 17 प्रतिष्ठित शहरों की पहचान की है, जिनमें खजुराहो भी शामिल है। बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक पन्ना टाइगर रिज़र्व भी आते हैं। पन्ना में हीरे मिलते हैं, वहीं राजगढ़ पैलेस होटल उद्योग का हीरा बनकर उभरेगा।


ओबेरॉय ग्रुप की ईआईएच लिमिटेड के एक्जिक्यूटिव चेयरमैन अर्जुन ओबेरॉय ने बताया कि मध्य प्रदेश अद्वितीय पर्यटन क्षमता और संस्कृति का केंद्र है। राजगढ़ पैलेस की डिज़ाइन और संरचना आगंतुकों को मध्य प्रदेश की ऐतिहासिक विरासत का नज़दीकी अनुभव कराएगी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि राजगढ़ पैलेस पर्यटकों के लिए मध्य प्रदेश का प्रवेश द्वार बनेगा।

 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/students-of-vit-college-sehore-created-ruckus/98863

Related to this topic: