कोलकाता। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शिक्षा विभाग व नगर पालिकाओं में हुई नियुक्तियों और सहकारी बैंकों के...
CM शुभेंदु अधिकारी ने सहकारी बैंकों के घोटालों से जुड़े मामले में कार्रवाई करने का दिया आदेश |
कोलकाता। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शिक्षा विभाग व नगर पालिकाओं में हुई नियुक्तियों और सहकारी बैंकों के घोटालों से जुड़े अधिकारियों के मामलों में सीबीआई को चार्जशीट फाइल कर आगे की कार्रवाई करने का आदेश दिया। पिछली सरकार की मुख्यमंत्री ने उन अधिकारियों को बचाने के लिए चार साल से सीबीआई की कार्रवाई की अनुमति को रोक रखा था।
मुख्यमंत्री शुभेंद्रु अधिकारी ने बताया कि अधिकारियों के खिलाफ चार्जशीट फाइल कर उनके खिलाफ कर्रवाई कर सकती है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में भ्रष्टाचार और घोटाले से जुड़े अधिकारियों या किसी भी व्यक्ति को नहीं बख्शेगी। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। भाजपा उसी घोषणा पत्र में किए गए वायदों को पूरा करने बाबत राज्य सरकार एक-एक कर तमाम कदम उठा रही है।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/gold-and-silver-prices-spike-as-india-hikes-import-duty-to-15/204413