प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

उत्तर बंगाल की उपेक्षा खत्म करने का वादा

उत्तर बंगाल के विकास को लेकर सीएम शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, हर महीने करेंगे दौरा

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि अब उत्तर बंगाल की उपेक्षा नहीं होगी। राज्य में जनता की सरकार है। भाजपा ने उत्तर बंगाल से जो वादे किए हैं, राज्य सरकार उन्हें एक साल में पूरा करेगी।

उत्तर बंगाल के विकास को लेकर सीएम शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान हर महीने करेंगे दौरा

CM Shubhendu Adhikari Promises Boost for North Bengal Development |

कोलकाता (पश्चिम बंगाल)। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि अब उत्तर बंगाल की उपेक्षा नहीं होगी। राज्य में जनता की सरकार है। भाजपा ने उत्तर बंगाल से जो वादे किए हैं, राज्य सरकार उन्हें एक साल में पूरा करेगी। वे खुद प्रत्येक महीना उत्तर बंगाल का दौरा करेंगे। उत्तर बंगाल विकास मंत्री निशीथ प्रमाणिक हर सप्ताह उत्तरकन्या में बैठेंगे।

सिलीगुड़ी में कार्यकर्ताओं से मिले मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार उत्तर बंगाल का दौरा किया। वे सबसे पगले सिलीगुड़ी में भाजपा कार्यालय में भाजपा नेताओं-कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उन्हं संबोधित किया। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के स्वागत के लिए केवल भाजपा के नेता-कार्यकर्ता ही नहीं, बल्कि आम लोग भी उमड़ पड़े थे। मुख्यमंत्री शुभेंदु को यह कहना पड़ा कि लोगों का उत्साह देखने लायक था।

विकास में पिछड़ने का आरोप और बदलाव का किया दावा

शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि उत्तर बंगाल की लगातार उपेक्षा होती रही है और यह क्षेत्र पिछड़ता गया है। अब ऐसा नहीं होगा। कटमनी और सिंडीकेट का राज चला गया। राज्य सरकार उत्तर बंगाल के सपनों को पूरा करेगी। उत्तर बंगाल के विकास आदि के लिए भाजपा का लिया गया संकल्प पूरा होगा।

भाजपा की जीत और संगठन पर जोर

मुख्यमंत्री शुभेंदु अथिकारी ने कहा कि भाजपा को 2009 में उत्तर बंगाल के दार्जिंलिंग लोकसभा सीट से पहली बार 2009 में कामयाबी मिली थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद उत्तर बंगाल से ही भाजपा की कामयाबी की शुरूआत हुई और आज पार्टी सत्ता में है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को लोगों के लिए कार्य करने पर जोर दिया और कहा की उनकी सरकार जनता के लिए ही है।

नियमित दौरे और विकास योजनाओं का ऐलान

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि उनकी सरकार के बनने के दो सप्ताह में अपने संकल्पों को पूरा करना शुरू कर दिया है। उत्तर बंगाल के लिए किए गए संकल्पों को एक साल में पूरा कर लिया जाएगा। वे खुद प्रत्येक महीना उत्तर बंगाल का दौरा करेंगे ही, उत्तर बंगाल विकास मंत्री निशीथ प्रमाणिक हर सप्ताह सिलीगुड़ी के उत्तरकन्या में बैठेंगे। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने उत्तर बंगाल का निरंतर विकास करने का संकेत दिया।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/allahabad-high-court-stays-demolition-drive-for-road-widening/206581

पीडीडीयू नगर में ध्वस्तीकरण कार्रवाई पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की रोक, 25 मई तक राहत

Related to this topic: