प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

CM शुभेंदु अधिकारी ने मिथुन चक्रवर्ती के आवास पर..

CM शुभेंदु अधिकारी ने मिथुन चक्रवर्ती के आवास पर जाकर की मुलाकात

कोलकाता। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने न्यूटाउन स्थित अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती के आवास पर जाकर मुलाकात की और कहा कि...

cm शुभेंदु अधिकारी ने मिथुन चक्रवर्ती के आवास पर जाकर की मुलाकात

CM शुभेंदु अधिकारी ने मिथुन चक्रवर्ती के आवास पर जाकर की मुलाकात |

कोलकाता। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने न्यूटाउन स्थित अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती के आवास पर जाकर मुलाकात की और कहा कि विधानसभा चुनाव में अपार जनादेश लेकर सत्ता में भाजपा के आने में मिथुन चक्रव्रर्ती का बड़ा योगदान रहा है। मिथुन चक्रवर्ती मुलाकात करने के लिए मुख्यमंत्री के यहां आना चाहते थे, लेकिन सीएम शुभेंदु अधिकारी ने खुद मिथुन चक्रवर्ती के यहां चले आए।

मिथुन चक्रवर्ती ने कहा कि शुभेंदु अधिकारी जैसा बढ़िया मुख्यमंत्री और कोई नहीं हो सकता। वे मुख्यमंत्री का शपथ लेने के बाद से ही तुरंत राज्य के हित में जुट गए हैं। सीएम शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि मिथुन चक्रवर्ती विधानसभा चुनाव के दौरान अनगिनत सभाएं और रैलियां की। चुनाव प्रचार शुरू होने के पहले एक-डेढ़ महीना उन्होंने घर-घर जाकर बैठक की। पिछले पंद्रह साल की स्थिति में परिवर्तन लाने के लिए वे लगातार सक्रिय रहे।

उन्होंने कभी भी पार्टी के संगठन में किसी पद पर रहना मंजूर नहीं किया। पार्टी ने उन्हें सम्मान में राष्ट्रीय कार्य समिति में शामिल किया है। अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने कहा कि शुभेंदु अधिकारी जैसा कोई मुख्यमंत्री नहीं हुआ। 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/cji-surya-kant-raises-concern-over-fake-law-degrees/205236

Related to this topic: