कोलकाता। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने उत्तर बंगाल की प्रशासनिक समीक्षा बैठक में तमाम अधिकारियों को विकास कार्यों को
उत्तर बंगाल की प्रशासनिक समीक्षा को लेकर CM शुभेंदु अधिकारी ने अधिकारियों के साथ की बैठक |
कोलकाता। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने उत्तर बंगाल की प्रशासनिक समीक्षा बैठक में तमाम अधिकारियों को विकास कार्यों को तेजी से पूरा करने और कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने को तमाम जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने प्राकृतिक आपदाओं से मौके पर निपटने और पर्याप्त बचाव कार्य के लिए पहले से तैयार रहने को जरूरी बताया और कहा कि पिछले सालों में प्राकृतिक आपदाओं में हुई लापरवाही जैसी कोई लपरवाही नहीं हो।
उन्होंने स्वास्थ्य ढांचे पर जोर दिया और कहा कि एम्स, आईआईटी, आईआईएम, कैंसर अस्पताल खोलने की दिशा मे जरूरी कार्य पूरे किए जाए। उन्होंने उत्तरकन्या की स्थापना के मकसद को स्मरण कराते हुए कहा कि वे हर महीने उत्तर बंगाल के दौरे पर आएंगे।
प्रशासनिक समिक्षा बैठक में राज्य के मुख्य सचिव और डीजीपी समेत उत्तर बंगाल के पांचों जिलों के सभी अधिकारी, सांसद और विधायक मौजूद थे।
अब न उपेक्षा होगी और न ही अन्याय
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि उत्तर बंगाल की लगातार उपेक्षा होती रही है। यहां के लोगों के साथ अन्याय होता रहा है। अब न उपेक्षा होगी और न ही अन्याय। संपदा से संपन्न उत्तर बंगाल के विकास के लिए हर जिले के अधिकारियों, विधायकों और सांसदों के बीच समन्वय बनाने की जरूरत है। अधिकारियों, विधायकों और सांसदों की नियमित बैठकें हो। उन्होंने कहा कि उत्तर बंगाल विकासा मंत्रा निशीथ प्रमाणिक हर सप्ताह उत्तर बंगाल का दौरा करेंगे।
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने साफ किया कि कानून का सख्ती से पालन हो। बिचौलिओं, वसूली करने वालों, अपराधियों, माफियाओं, सिंडीकेटों से सख्ती से निपटा जाए।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/heatwave-alert-in-maharashtra-vidarbha-46c/206477