मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी सोमवार को नबान्नो में मंत्रियों और विधायकों के साथ अलग-अलग बैठक करेंगे। उसके बाद राज्य के मुख्य सचिव, गृह सचिव समेत आला पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
कोलकाता (पश्चिम बंगाल)। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी सोमवार को नबान्नो में मंत्रियों और विधायकों के साथ अलग-अलग बैठक करेंगे। उसके बाद राज्य के मुख्य सचिव, गृह सचिव समेत आला पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। कोलकाता पुलिस कमिश्नर अजय नंद ने बताया कि पुलिस के आला अधिकारियों ने नबान्नो और उसके आसपास के इलाकों का मुआयना किया है जिससे सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की जा सके।
मंत्रियों और विधायकों से चुनावी वायदों पर चर्चा
सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी मंत्रियों और विधायकों से चुनावों में किए गए वायदों को पूरा करने के मद्देनजर बातचीत करेंगे। वे 100 दिनों में पूरा किए जाने वाले कार्यों की सूची तैयार करेंगे। बैठक में विधानसभा में प्रोटेम स्पीकर से विधायकों को शपथ दिलाने के बारे में निर्यण लेंगे। इस बारे में वे राज्यपाल आरएन रवि से बातचीत करना तय करेंगे। तापस राय प्रोटेम स्पीकर बनाए जा सकते हैं और बाद में उन्हें ही स्पीकर बनाए जाने की संभावना है।
कल्याणकारी योजनाओं को जारी रखने का निर्देश
सूत्रों का कहना है कि चुनाव के बाद राज्य में हो रही हिंसा की घटनाओं को सख्ती से रोकने और कानून वयवस्था में सुधार के बारे में पुलिस अधिकारियों को दिशा निर्देश देंगे। मुख्यमंत्री ने शपथ ग्रहण के बाद मुख्य सचिव समेत वरिष्ठ अधिकारियों से महत्वपूर्ण जानकारी ले चुके है और उन्हें यह निर्देश भी दे चुके हैं कि पिछले सरकार के समय में चल रही कल्याणाकारी योजनाओं को चलाते रहने को कहा है।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/bus-overturns-near-shivpuri-in-tehri-garhwal-woman-injured/203482
ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर पलटी यात्रियों से भरी बस, एक महिला घायल