कोलकाता। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कोलकाता के भवानीपुर में डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के आवास पर गए...
कोलकाता। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कोलकाता के भवानीपुर में डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के आवास पर गए और उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की वजह से ही मौजूदा कोलकाता तत्कालीन पूर्व पाकिस्तान में नहीं शामिल हो पाया। वरना यह मुस्लिम देश में होता। कोलकाता व पश्चिम बंगाल को बचाने के लिए डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के संघर्ष को देखते हुए पश्चिम बंगाल प्रतिष्ठा दिवस की तारीख के बारे में मंत्रिमंडल की बैठक और विधानसभा में चर्चा करेंगे।
उन्होंने कहा कि बर्बाद हो चुके पश्चिम बंगाल का फिर से निर्माण करना है। इसके लिए हर पार्टियों को मदद करना चाहिए। टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी द्वारा वामपंथी पार्टियों समेत सभी विरोधी पार्टियों के एकजुट होने के आगह्वान करने के बारे में उनका साफ कहना है कि ममता बनर्जी अप्रासंगिक हो चुकी है। उनके बारे में कोई भी बात नही की जा सकती। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि डा. श्यामा मुखर्जी के आवास, सुभाषचंद्र बोस, सत्यजीत राय, उत्तम कुमार समेत तमाम व्यक्तित्वों के आवासों, तमाम ऐतिहासिक स्थानों, आस्था के धार्मिक स्थलों को नए रूप में सजाया-बनाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राममंदिर निर्माण और देश के तमाम धार्मिक स्थलों के पुनर्निर्माण कराया और सजाया है। वैसा ही यहां (पश्चिम बंगाल) में किया जाएगा। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि उन्हें भवानीपुर के कालीघाट के काली देवी का आशीर्वाद प्राप्त हुआ है। चुनाव में उम्मीदवार होते वक्त उन्होंने काली देवी का दर्शन किया था। दर्शन करते वक्त काली देवी के पैर से एक पुष्प उनके हाथ में गिरा था। वे उसी समय समझ गए कि चुनाव में जीत के लिए काली मां का आशीर्वाद प्राप्त हो गया।
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने ब्रिगेड मैदान में शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत तमाम केंद्रीय मंत्रियों, भाजपा शासित व एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों, देश भर के नेताओं और करीब कोलकाता व राज्य के करीब ढाई लाख लोगों की मौजूदगी को ऐतिहासिक बताया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुताबिक पश्चिम का विकास करना है।
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के आवास जाने के बाद भारत सेवा आश्रम गए और वहां मौजूद पदाधिकारियों से मुलाकात की। उन्हें चुनाव में भारत सेवा आश्रम के संतों का आशीर्वाद प्राप्त था।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/hc-stays-new-ro-aro-appointments-in-up/203105