प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

20 मई से CM शुभेंदु अधिकारी बंगाल के जिलों का...

20 मई से CM शुभेंदु अधिकारी बंगाल के जिलों का दौरा करेंगे शुरू

कोलकाता। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी 20 मई से उत्तर बंगाल के जिलों का दौरा शुरू करेंगे। मुख्यमंत्री बनने के बाद...

20 मई से cm शुभेंदु अधिकारी बंगाल के जिलों का दौरा करेंगे शुरू

20 मई से CM शुभेंदु अधिकारी बंगाल के जिलों का दौरा करेंगे शुरू |

कोलकाता। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी 20 मई से उत्तर बंगाल के जिलों का दौरा शुरू करेंगे। मुख्यमंत्री बनने के बाद वे यग पहली उत्तर बंगाल यात्रा होगी। उनका यह दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वे उत्तर बंगाल के लिए कई घोषणा कर सकते हैं। भाजपा नेताओं के अनुसार मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्हें सबसे पहले उत्तर बंगाल का ही दौरा करना था, लेकिन उन्हें दक्षिण बंगाल के दक्षिण चौबीस परगना से जिलों में जाने की शुरुआत करनी पड़ी।

दक्षिण चौबी परगना के तहत डायमंड हार्बर लोकसभा क्षेत्र है और उसी में फलता विधानसभा क्षेत्र है जहां 21 मई को दोबारा चुनाव है। इस क्षेत्र में अभिषेक बनर्जी का सबसे अधिक दबदबा माना जाता है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का वहां सभा करना जरूरी माना गया। फलता में चुनाव का परिणाम आ जाने के बाद वे फिर वहां जाएंगे। 

भाजपा नेताओ को अनुसार, उत्तर बंगाल में 2021 विधानसभा चुनाव में सबसे अधिक ताकतवर होकर उभरी थी और इस बार विधानसभा चुनाव में उत्तर बंगाल में पहले से ज्यादा ताकतवर हुई ही है व उसके प्रभाव के चलते राज्य के बाकी हिस्सों यानी दक्षिण बंगाल में भी ताकतवर बन सत्ता में आ गई। भाजपा के नेता बंगाल में सत्ता में लाने का उत्तर बंगाल के श्रेय को इंकार नहीं कर पाते। 

भाजपा नेताओं के अनुसार, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी उत्तर बंगाल के दौरा में प्रशासनिक बैठक में कुछ खास कदम उठाने का फैसला करेंगे, जो अहसास दिलाए कि उत्तर बंगाल के लिए किए गए वायदों को पूरा करने की दिशा में अहम कदम है। गौरतलब है कि दक्षिण चौबीस परगना के डायमंड हार्बर में पुलिस अधिकारियों की बैठक में कानून व्यवस्था के बारे में किए गए फैसले को राज्य भर के लिए अहम माना गया है। उसके तुरत बाद अपरधियों व भ्रष्टों के खिलाफ कार्रवाई का सिलसिला भी शुरू हो गया। शिकायतों के आधार पर विभिन्न आरोपों में टीएमसी के छोटे-बड़े नेताओं और अधिकारियों की गिरफ्तारी शुरू हो गई है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/fire-breaks-out-in-rajdhani-express/205481

 

Related to this topic: