प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • संभल: रंगदारी वसूलने वाली महिला के खिलाफ केस दर्ज, शारीरिक शोषण का आरोप लगा कर सिपाही से वसूले थे साढ़े तीन लाख रुपए, सिपाही की पत्नी की शिकायत पर केस दर्ज
  • कानपुर: कल्याणपुर थाने में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन, शिक्षकों और छात्रों की पुरानी लड़ाई के चलते प्रदर्शन, मामले में पुलिस ने कहा- 'छात्रों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया, दोनों पक्षों को बैठाकर सुलह का प्रयास किया जा रहा, घटना की पूरी जांच की जा रही है'
  • बरेली: कई टन गन्ने से लदा ट्रक कार पर पलटा, हाइड्रा से हटाया गया ट्रक, घंटों की मशक्कत के बाद ट्रक के नीचे से रिटायर्ड दरोगा को सुरक्षित निकला
  • लखनऊ: BSP सुप्रीमो मायावती ने पार्टी की राज्य स्तरीय बैठक बुलाई, पार्टी पदाधिकारियों के साथ संगठन पर होगी चर्चा, 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर बनेगी रणनीति
  • देहरादून: 4.75 करोड़ के GST चोरी का बड़ा खुलासा, सात फर्मों पर राज्य कर विभाग की छापेमारी, बिना माल सप्लाई के बनाए जा रहे थे बिल, कार्रवाई के दौरान 1.10 करोड़ रुपये जमा, मामले में राज्य कर विभाग की जांच जारी
  • देहरादून: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी का आज उत्तराखंड दौरा, देहरादून में बजट को लेकर महिलाओं से करेंगे संवाद, BJP प्रदेश कार्यालय में दोपहर 1 बजे होगा कार्यक्रम
  • नगर स्वास्थ्य अधिकारी पर गिरी देहरादून में गंदगी की गाज, शहरी विकास विभाग ने नगर निगम के मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खन्ना को हटाया, शहर की सफाई व्यवस्था ठीक न होने पर की कार्रवाई
  • आजमगढ़: पुलिस और गोतस्करों के बीच मुठभेड़, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक शातिर हिस्ट्रीशीटर गोतस्कर गोली लगने से घायल, साथी गोतस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार, 0.315 बोर का तमंचा, कारतूस और बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद
  • चंदौली: रेलवे कर्मचारियों ने निकाला मशाल जुलूस, पुरानी पेंशन बहाली और कर्मचारी एकता के समर्थन में प्रदर्शन, 8 फरवरी 2026 को पटना कूच करने का ऐलान, बड़ी संख्या में रेलवे कर्मचारी रहे शामिल

जिस विमान ने अजित पवार को छीना..

जिस विमान ने अजित पवार को छीना, उसी से 5 महीने पहले सीएम यादव ने की थी यात्रा

MP News : भोपाल। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार जिस लियरजेट-45 श्रेणी के विमान हादसे का शिकार हुए, उसी विमान से करीब 5 महीने पहले..

जिस विमान ने अजित पवार को छीना उसी से 5 महीने पहले सीएम यादव ने की थी यात्रा

जिस विमान ने अजित पवार को छीना, उसी से 5 महीने पहले सीएम यादव ने की थी यात्रा |

MP News : भोपाल। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार जिस लियरजेट-45 श्रेणी के विमान हादसे का शिकार हुए उसी विमान से करीब 5 महीने पहले मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी यात्रा की थी। यह खुलासा विमान के ट्रैवल और पैसेंजर रिकॉर्ड की जांच के दौरान सामने आया है।

भोपाल, ग्वालियर व खजुराहो की उड़ान भरी थी

जानकारी के मुताबिक, हादसे का शिकार हुआ विमान लियरजेट-45 श्रेणी का था, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर VT-SSK बताया गया है। यह विमान निजी एविएशन कंपनी द्वारा संचालित किया जा रहा था। जांच में सामने आया है कि अगस्त 2025 में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसी विमान से भोपाल, ग्वालियर और खजुराहो के बीच उड़ान भरी थी।

मुख्यमंत्री यादव के साथ थे दो मंत्री

रिकॉर्ड के अनुसार, मुख्यमंत्री यादव की कुछ यात्राओं में दो मंत्री भी उनके साथ मौजूद थे। इन यात्राओं की पुष्टि एयरपोर्ट पर जमा पैसेंजर रिकॉर्ड और ट्रैवल लॉग से हुई है। 

पहला आयरलैंड में, यह 50वां हादसा

बताया गया है कि बारामती में लैंडिंग से पहले हुआ यह हादसा लियरजेट-45 श्रेणी के विमानों का 28 वर्षों में 50वां हादसा है। इससे पहले इस श्रेणी का पहला बड़ा हादसा बेलफास्ट (आयरलैंड) में हुआ था।

एजेंसियां कर रही है जांच

विमानन सुरक्षा एजेंसियां और संबंधित विभाग विमान की तकनीकी स्थिति, मेंटेनेंस रिकॉर्ड और उड़ान से पहले की तैयारियों की जांच कर रहे हैं। महाराष्ट्र सरकार ने भी जांच में सहयोग करेगी।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/jairam-ramesh-attacks-bjp-on-mahatma-gandhi-death-anniversary/131196

Related to this topic: