प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

प्रभावित परिवारों को जल्द मिलेगी राहत राशि

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारी बारिश से हुए नुकसान का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए तत्काल मुआवजे के निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में अत्यधिक बारिश से हुई जनहानि, पशु हानि और फसल बर्बादी पर अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारी बारिश से हुए नुकसान का लिया जायजा अधिकारियों को दिए तत्काल मुआवजे के निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ |

गोरखपुर (उत्तर प्रदेश)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश भर में विगत दिनों अत्यधिक बारिश से नुकसान को लेकर पुनः जानकारी प्राप्त की। उन्होंने गोरखपुर में शासन व प्रशासन के अधिकारियों को निर्देशित किया कि बारिश से हुई जनहानि पर परिजनों को तत्काल मुआवजा दिलाएं। 

जनप्रतिनिधियों के संज्ञान व समन्वय से पीड़ितों की मदद

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन स्थानों पर ऐसी घटनाएं हुई हैं, वहां प्रशासन स्थानीय जनप्रतिनिधियों के संज्ञान व समन्वय से पीड़ितों की मदद करे। मुख्यमंत्री ने शासन स्तर के अधिकारियों से कहा कि बारिश से जिन परिवारों के घर गिरे हैं और जिनके पशुओं की हानि हुई है, उनका तत्काल आकलन कराकर जनप्रतिनिधियों के माध्यम से मुआवजा वितरित करें।

बीमा कंपनी यथाशीघ्र दें मुआवजा

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन किसानों की फसल बर्बाद हुई है, वहां प्रशासन, कृषि विभाग, बीमा कंपनी फसलों का आकलन कर यथाशीघ्र मुआवजा दें। प्रभावित परिवारों की समय से यथोचित सहायता करें, इसमें हीलाहवाली कतई न हो।

यह भी पढ़ेंः 30 एमओयू से बाजार तक पहुंचेंगी स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं

Related to this topic: