प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि

कल्याण सिंह की पांचवीं पुण्यतिथि पर लखनऊ में ‘हिंदू गौरव दिवस’, सीएम योगी होंगे शामिल

कार्यक्रम में श्रद्धेय कल्याण सिंह के सार्वजनिक जीवन, राष्ट्रहित में योगदान और प्रदेश के विकास में उनकी भूमिका को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।

कल्याण सिंह की पांचवीं पुण्यतिथि पर लखनऊ में ‘हिंदू गौरव दिवस’ सीएम योगी होंगे शामिल

CM Yogi Adityanath to Attend ‘Hindu Gaurav Diwas’ Event Honouring Kalyan Singh in Lucknow |

लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान-हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल रहे पद्म विभूषण स्वर्गीय कल्याण सिंह ‘बाबूजी’ की पांचवीं पुण्यतिथि के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 21 अगस्त (शुक्रवार) को लखनऊ स्थित भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे। 

हिंदू गौरव दिवस के रूप में किया जा रहा कार्यक्रम

कार्यक्रम का आयोजन ‘हिंदू गौरव दिवस’ के रूप में किया जा रहा है। जिसमें कल्याण सिंह के सार्वजनिक जीवन, उनके योगदान और राष्ट्रहित में उनके कार्यों को याद किया जाएगा। इस दौरान सीएम योगी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसमें 'बाबूजी' के विचारों, सामाजिक एवं राजनीतिक योगदान और प्रदेश के विकास में उनकी भूमिका को भी स्मरण किया जाएगा। जारी कार्यक्रम के अनुसार, उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं स्व. कल्याण सिंह के पौत्र संदीप सिंह, बेटे पूर्व सांसद राजवीर सिंह राजू भैया समेत तमाम नेतागण मौजूद रहेंगे।

यह भी पढ़ेंः योगी सरकार ने ग्रामीण महिलाओं के हुनर को दिया डिजिटल बाजार, 5 हजार महिलाएं बना रहीं आकर्षक राखियां

Related to this topic: