प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

CM योगी बोले - कटमनी में TMC के गुंडे...

'गरीबों के हक का पैसा कटमनी में TMC के गुंडे खा जाते हैं', CM योगी का हमला

West bengal : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को पूर्व मेदिनीपुर में एक जनसभा को संबोधित किया...

गरीबों के हक का पैसा कटमनी में tmc के गुंडे खा जाते हैं cm योगी का हमला

'गरीबों के हक का पैसा कटमनी में TMC के गुंडे खा जाते हैं', CM योगी का हमला |

West bengal : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को पूर्व मेदिनीपुर में एक जनसभा को संबोधित किया. सीएम योगी ने कहा कि बंगाल जो कभी भारत की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन था, भारत की अर्थव्यवस्था में जिस बंगाल का योगदान एक-तिहाई से भी अधिक था.

सीएम योगी ने कहा कि पहले कांग्रेस ने फिर वामपंथियों ने और पंद्रह वर्षों में TMC की सरकार ने इस बंगाल को नोंच डाला है. कंगाल बनाकर रख दिया है. यहां पर इस हद तक भ्रष्टाचार होता है. गरीबों के हक का पैसा कटमनी में TMC के गुंडे खा जाते हैं, मछुआरों और किसानों के साथ सिर्फ झूठे वादे किए जाते हैं. यहां विकास नहीं केवल वसूली का तंत्र हावी है. याद कीजिए कि कभी शिक्षा, संस्कृति, कला और उद्यम की भूमि रहा बंगाल आज अपनी पहचान के लिए मोहताज है.

सीएम योगी ने कहा कि बंगाल प्रेरणा की भूमि है और यह भारत को दिशा देती है. इसी धरती पर एक सन्यासी ने वैश्विक मंच पर सनातन धर्म का झंडा गाढ़ने का काम किया था. बंगाल की इसी धरती से नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने आजादी का उद्घोष किया था. प्रधानमंत्री मोदी ने आतंकवाद पर प्रहार करते हुए कश्मीर से धारा 370 समाप्त कर दी थी. हमारा राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान भी बंगाल की धरती ने ही हमें दिया है.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/pm-modi-said-tmc-will-have-to-give-account-of-every-penny/156777
 

Related to this topic: