प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

दीपावली से पहले विद्यार्थियों को सीएम योगी का..

दीपावली से पहले विद्यार्थियों को सीएम योगी का तोहफा, छात्रों को डीबीटी के माध्यम से बैंक खातों में भेजी गई छात्रवृत्ति

UP News : सीएम योगी ने दीवाली के ठीक पहले प्रदेश के छात्र - छात्राओं को बड़ी सौगात दी है.10 लाख 28 हजार 205 विद्यार्थियों को ₹300 करोड़ की छात्रवृत्ति राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों ..

दीपावली से पहले विद्यार्थियों को सीएम योगी का तोहफा छात्रों को डीबीटी के माध्यम से बैंक खातों में भेजी गई छात्रवृत्ति

दीपावली से पहले विद्यार्थियों को सीएम योगी का तोहफा, छात्रों को डीबीटी के माध्यम से बैंक खातों में भेजी गई छात्रवृत्ति |

UP News : सीएम योगी ने दीवाली के ठीक पहले प्रदेश के छात्र - छात्राओं को बड़ी सौगात दी है.10 लाख 28 हजार 205 विद्यार्थियों को ₹300 करोड़ की छात्रवृत्ति राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में भेजी गई. सीएम योगी ने कहा कि पहले छात्रवृत्ति के लिए छात्रों के चयन की प्रक्रिया में भेदभाव होता था. वर्ष 2016-17 में तो अनुसूचित जाति और जनजाति के छात्रों की छात्रवृत्ति ही हड़प ली गई थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होता है. अब प्रदेश के 62 लाख छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति मिल रही है, जब हम सत्ता में आए तो तय किया कि छात्रों को वर्ष के अंत में नहीं बल्कि दो बार में छात्रवृत्ति दी जाए, जो कि अब संभव हो रहा है.

सीएम योगी ने कहा कि यह बदली हुई व्यवस्था का प्रतीक है. अब डीबीटी के माध्यम से विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दी जा रही है, जिससे कि छात्र-छात्राओें को कहीं भी भटकना न पड़े. मुख्यमंत्री ने इस मौके पर अनुसूचित जाति और जनजाति के विद्यार्थियों से स्कूल जाने की अपील की और कहा कि पढ़ाई जरूर करें. इससे पूरा समाज बदलेगा. आगे उन्होंने कहा कि हमारी सरकार 62 लाख से भी अधिक छात्र-छात्राओं को स्कॉलरशिप प्रदान कर रही है, जिससे कि यह अपने अभियान में किसी भी बात कि चिंता करे बिना आगे बढ़ते रहें. अपनी मंजिल को प्राप्त कर अपने माता-पिता, जिले, प्रदेश और देश का नाम रोशन करें. 

पीएम नरेन्द्र मोदी के विजन को आगे बढ़ा रहे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमने आज 10 लाख 28 हजार 205 विद्यार्थियों के खाते में 126 करोड़ 69 लाख की राशि ट्रांसफर की है. हमारी सरकार ने अब तक दो बार स्कॉलरशिप बांटी है. उन्होंने कहा कि हम तो पीएम नरेन्द्र मोदी के विजन को आगे बढ़ा रहे हैं. सरकार को हर कार्य में पारदर्शी होना जरूरी है. हमारी सरकार ने भी छात्र-छात्राओं के साथ कोई भेदभाव नहीं किया है. उनको स्कॉलरशिप देकर मजबूत करने का काम किया है.

सीएम योगी ने कहा कि 2016-17 से पहले की सरकारों में एससी-एसटी छात्रों की छात्रवृत्ति रोक ली गई थी, लेकिन भाजपा सरकार ने सत्ता में आने के बाद वह राशि भी जारी की. अब किसी छात्र के साथ भेदभाव या खिलवाड़ की अनुमति नहीं है. उन्होंने कहा कि आज पैसों की कोई कमी नहीं है, बस इच्छाशक्ति और ईमानदारी जरूरी है.

https://www.primenewsnetwork.in/state/mukesh-sahni-spoke-amid-the-rift-in-the-grand-alliance/94410

Related to this topic: