प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

G RAM G कानून पर बोले CM योगी..

'भारत के ग्रामीण विकास के क्षेत्र में एक मील का पत्थर', G RAM G कानून पर बोले CM योगी

UP News : सीएम योगी ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री ने देश की आधारभूत इकाई, ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं.

भारत के ग्रामीण विकास के क्षेत्र में एक मील का पत्थर g ram g कानून पर बोले cm योगी

G RAM G कानून पर बोले CM योगी |

UP News : सीएम योगी ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री ने देश की आधारभूत इकाई, ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं, वे लखनऊ की प्रेस कॉन्फ्रेंस में जी राम जी कानून पर बात कर रहे थे, संसद के शीतकालीन सत्र में यह कानून पास किया गया था.  

उन्होंने कहा कि विकसित भारत की अवधारणा को आगे बढ़ाया जा सके. विकसित भारत- रोजगार व आजीविका गारंटी मिशन-ग्रामीण 2025 पारित हो चुका है. वह लोग, जिन्होंने लंबे समय तक देश के संसाधनों को लूटा है, देश के गरीबों को भूखा रहने, पलायन करने और बेरोजगारी का सामना करने पर मजबूर किया है.

सीएम योगी ने कहा कि ऐसे सुधारों का समर्थन करने की बजाय उनका INDI गठबंधन इस महत्वपूर्ण कानून को लेकर कई सवाल उठा रहा है, जबकि देश, किसानों, मजदूरों और गांवों के विकास के हित में उठाए गए कदमों का समर्थन किया जाना चाहिए, लेकिन NDA का आभार व्यक्त करने के बजाय, INDI गठबंधन खुले तौर पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने की अपनी पुरानी परंपराओं का समर्थन कर रहा है.

जिन लोगों ने लंबे समय से देश के संसाधनों को लूटा : सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा कि आज हमारी प्रेस कॉन्फ्रेंस संसद के हालिया शीतकालीन सत्र के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा उठाए गए महत्वपूर्ण कदमों के बारे में है. इस संबंध में एक महत्वपूर्ण कानून पास किया गया है, जिसे VB-जी राम जी एक्ट, 2025 के नाम से जाना जाता है. यह एक्ट भारत के ग्रामीण विकास के क्षेत्र में एक मील का पत्थर साबित होने वाला है. 

उन्होंने कहा कि इस प्रेस कॉन्फ्रेंस की ज़रूरत इसलिए पड़ी है, क्योंकि जिन लोगों ने लंबे समय से देश के संसाधनों को लूटा है, गरीबों को भूखा रहने पर मजबूर किया है और युवाओं को पलायन करने और बेरोजगारी का दर्द झेलने पर मजबूर किया है, वे अब चिंतित हैं कि अगर वे ऐसे सुधारों और ग्रामीण विकास के इस पारदर्शी तरीके और विकसित भारत के विज़न का समर्थन करते हैं तो उनके कुकर्मों का पर्दाफाश हो जाएगा.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/a-massive-fire-broke-out-at-two-packaging-companies-in-daman/103732


 

Related to this topic: