प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

CM योगी का हमला, बोले - 'टीएमसी गुंडों को...'

'भाजपा के कार्यकर्ताओं को धमकाने वाले टीएमसी गुंडों को...', CM योगी का हमला

कोलकाता। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में भाजपा की...

भाजपा के कार्यकर्ताओं को धमकाने वाले टीएमसी गुंडों को cm योगी का हमला

'भाजपा के कार्यकर्ताओं को धमकाने वाले टीएमसी गुंडों को...', CM योगी का हमला |

कोलकाता। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में भाजपा की चुनावी सभा में कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं को धमकाने वाले टीएमसी गुंडों को चार मई के बाद उल्टा टांग दिया जाएगा। उनको पानी देने वाला कोई नहीं होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ न बांकुड़ा के लालबाजार में रोड शो भी किया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा की पहली चुनावी सभा में ही बुलडोजर की चर्चा कर चर्चित हो गए थे कि केंद्रीय मंत्री सुकांत मजुमदार हों या पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष या दूसरे नेता, जिस भी भाजपा की चुनावी सभा में जाते हैं। बुलडोजर की चर्चा किए बिना नही रह पाते।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस बार विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत और डबल इंजन की सरकार बनना तय बताया और कहा कि माताओं-बहनों की सुरक्षा होगी। डबल इंजन की सरकार इस राज्य का विकास होगा। उन्होंने कहा कि अपराध और दंगा करने वालों की खैर नहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं को धमकाने वाले टीएमसी के गुडों को उल्टा लटका दिया जाएगा। अपराधियों और दंगाइयों से भाजपा कैसे निपटती है, सबको मालूम है। उत्तर प्रदेश में उन्हें ठंडा कर दिया गया।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने भाषण में रवींद्रनाथ ठाकुर, रामकृष्ण परम हंस, बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय, विवेकानंद समेत तमाम बंगाल के तमाम मनीषियों का उल्लेक कर उनकी और इस राज्य की महिमा की चर्चा की। उन्होंने कहा की विवेकानंद ने वैश्विक मंच से कहा था कि गर्व से कहो कि हम हिंदू है। उन्होंने कहा कि भारत सेवा आश्रम और गोरखपुर का पुराना संबंध है। 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/plot-to-weaken-democracy-defeated-priyanka-gandhi/175385

Related to this topic: