प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • पौड़ी गढ़वाल: इडवालस्यूं पट्टी में आदमखोर गुलदार का आतंक, बाड़ा गांव में गुलदार ने एक नेपाली मजदूर को अपना शिकार बनाया, स्थानीय ग्रामीणों ने नेपाली मजदूर का अधखाया शव बरामद किया
  • भोपाल: ट्रेक्टर ट्राली और लोडिंग की भीषण भिड़ंत, हादसे में 5 की मौके पर मौत, 6 लोग घायल, नर्मदा नदी में संक्रात पर्व पर स्नान करने जा रहे थे
  • ग्वालियर: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मकर संक्रांति पर सभी को शुभकामनाएं दी, उन्होंने व्यापार मेले में ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए 50 फीसदी रोड टैक्स की छूट को लेकर मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया
  • देहरादून: नीति आयोग की निर्यात तैयारी सूचकांक 2024 में उत्तराखंड अव्वल, छोटे राज्यों की श्रेणी में उत्तराखंड को मिला पहला स्थान
  • देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज होगी कैबिनेट बैठक, पर्यटन, स्वास्थ्य, शहरी विकास सहित कई प्रस्तावों पर होगी चर्चा
  • लखनऊ: पुलिस भर्ती बोर्ड ने सब-इंस्पेक्टर और समकक्ष पदों के लिए होने वाली भर्ती परीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए, बोर्ड के अनुसार परीक्षा कुल 400 अंकों की होगी, परीक्षा में 160 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे
  • बरेली: 7 साल से वांछित 25 हजार के इनामी तस्कर गिरफ्तार, तस्कर नसीम के परिजनों ने पुलिस टीम पर हमला कर हिरासत से छुड़ाया था
  • लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने BSP अध्यक्ष मायावती को फोन कर दी जन्मदिन की बधाई
  • प्रयागराज: 12वीं तक के सभी स्कूल 20 जनवरी तक बंद, माघ मेले के चलते लिया गया फैसला, DIOS ने जारी किया आदेश

आरएसएस के दफ्तर पहुंचे कलेक्टर और मेयर

आरएसएस के दफ्तर पहुंचे कलेक्टर और मेयर, दूषित पानी से मौतों और प्रशासनिक कसावट पर हुई चर्चा

कलेक्टर शिवम शर्मा और महापौर पुष्यमित्र भार्गव बुधवार देर रात आरएसएस के दफ्तर पहुंचे। संघ के सूत्रों ने बताया कि दोनों ने भागीरथपुरा में दूषित जल से हुई मौतों और प्रशासनिक कसावट पर चर्चा की।

आरएसएस के दफ्तर पहुंचे कलेक्टर और मेयर दूषित पानी से मौतों और प्रशासनिक कसावट पर हुई चर्चा

Collector and Mayor visits RSS office, discussed deaths by contaminated water |

इंदौर। कलेक्टर शिवम शर्मा और महापौर पुष्यमित्र भार्गव बुधवार देर रात आरएसएस के दफ्तर पहुंचे। संघ के सूत्रों ने बताया कि दोनों ने भागीरथपुरा में दूषित जल से हुई मौतों और प्रशासनिक कसावट पर चर्चा की। सूत्रों ने यह भी बताया कि संघ के मालवा प्रांत प्रचारक राजमोहन ने कलेक्टर और महापौर से करीब डेढ़ घंटे तक वन-टू-वन चर्चा की। यह भी बताया जाता है कि महापौर को कड़ी फटकार भी लगी है।

संघ कार्यालय आता रहता हूं: महापौर पुष्यमित्र भार्गव

महापौर भार्गव, “रामनिवास” में संघ के नये कार्यालय “सुदर्शन” सरकारी गाड़ी से पहुंचे थे। उन्हें छोड़ने के बाद शासकीय वाहन वापस लौट गया और बैठक खत्म होने के बाद वे अपने निजी वाहन से लौट गये। बैठक के बाद भार्गव ने कहा, संघ कार्यालय आता रहता हूं। आज भी सहज ही आया था।

भागीरथपुरा में हालात को ठीक करना पहली प्राथमिकता

सूत्र बत्ताते हैं कि बैठक में इस बात पर चर्चा हुई कि भविष्य में दूषित पानी से मौत जैसी घटना न हो और प्रशासनिक तालमेल की कमी की बात भी न उठे। सभी अधिकारियों और जनप्रतिनिधि की बात सुनें और सबसे बात कर काम करें। चर्चा का फोकस इंदौर की छवि को ठीक करना था। पहली प्राथमिकता भागीरथपुरा में हालात को ठीक करने पर रहा। हर जरूरतमंद तक मदद पहुंचाने की बात भी हुई। साथ ही बीमारों के इलाज में कोई कोताही नही बरतने के लिए कहा गया।

कलेक्टर के संघ कार्यालय जाने पर कांग्रेस ने जताई आपत्ति

इधर, कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अमित चौरसिया ने कहा, नलों से जहर बह रहा है, जनता मर रही है। प्रशासन लाचार दिख रहा है। कलेक्टर संघ कार्यालय में उपस्थित होकर राजनीतिक निष्ठा का प्रदर्शन कर रहे हैं। वे संघ कार्यालय में सलामी दे रहे हैं। कलेक्टर का संघ कार्यालय जाना न सिर्फ चौंकाने वाला मामला है, बल्कि प्रशासन की निष्ठा पर भी गंभीर प्रश्नचिन्ह खड़ा करता है। यह प्रशासन और सत्ताधारी संगठन के खतरनाक गठजोड़ को उजागर करता है। यह साबित करता है कि भाजपा शासन में संवैधानिक पद अब स्वतंत्र नहीं, बल्क राजनीतिक एजेंडे के उपकरण बन चुके हैं।

हितानंद शर्मा की महापौर के साथ बंद कमरे में बैठक

इस बीच, भागीरथपुरा मामले में भाजपा सक्रिय है। भाजपा के संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने बंद कमरे में महापौर के साथ स्थानीय पार्षद कमल वाघेल,एमआईसी मेंबर बबलू शर्मा और संगठन के प्रदेश महामंत्री गौरव रणदिवे के साथ बैठक की। बैठक में हितानंद को हिदायत दी गई कि सभी तालमेल से काम करें।

यह भी पढे़ं: https://www.primenewsnetwork.in/state/800-youth-from-24-universities-to-participate-in-youth-festival-in-ujjain/104088

उज्जैन में 8 साल बाद होगा युवा उत्सव का आयोजन, 24 विश्वविद्यालय के 800 से अधिक युवा इसमें लेंगे हिस्सा

Related to this topic: