Kanpur-Sagar National Highway : छतरपुर। कानपुर-सागर नेशनल हाइवे पर शुक्रवार रात करीब 8 बजे गुलगंज थाना क्षेत्र में चौपरिया मंदिर के पास एक कार और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।
कार और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत. पांच की मौत |
Kanpur-Sagar National Highway : छतरपुर। कानपुर-सागर नेशनल हाइवे पर शुक्रवार रात करीब 8 बजे गुलगंज थाना क्षेत्र में चौपरिया मंदिर के पास एक कार और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए। उसमें फंसे शवों को गेट काटकर निकालना पड़ा। कार में सात लोग सवार थे। पांच लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इस दौरान सागर आईजी हिमानी खन्ना सागर जा रही थी। हादसा देखकर रुकी और पुलिस टीम के साथ मिलकर घायलों को अस्पताल भिजवाया। दोनों घायल की हालत नाजुक है। पुलिस ने बताया, सतना निवासी प्रजापति परिवार अपनी बहन को लेने शाहगढ़ जा रहा था। परिवार दो वाहन से रवाना हुआ। एक वाहन आगे सेंट्रो गार ( एमपी-19 सीए-0857) चल रही थी। बिलवार गांव के पास सामने आ रही ट्रक (यूपी-42 एटी-0107) से कार की भिड़ंत हो गई। हादसे में महेंद्र प्रजापति (30), लक्ष्मण (40), दीपक (24), सुरेंद्र (26), लालू (17) की मौत हो गई। कार में पीछे बैठे भूपेंद्र प्रजापति (22) और जीतेंद्र उर्फ पांडे (20) गंभीर रूप से घायल हो गये। मृतक परिवार सतना में शुक्ला-बरदाडीह का निवासी है।
हादसे के बाद ट्रक ने बदला रूट, बिजावर में दबोचा गया
भिड़ंत के बाद ट्रक चालक मौके से भाग निकला। आईजी हिमानी खन्ना घटना स्थल से ही पुलिस को अलर्ट किया। बिजावर थाना प्रभारी कमल सिंह के अनुसार सूचना पर टीम सक्रिय हो गई। बिजावर में प्रवेश करने से पहले ही ट्रक को पकड़ लिया गया। चालक औऱ क्लीनर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। ट्रक मक्का भरकर छिंदवाड़ा से कानपुर ले जा रहा था।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/pm-modi-presents-gift-to-russian-president-putin/100113