खंडवा। जिले के नया हरसूद (छनेरा) स्थित स्टेडियम ग्राउंड में आयोजित तीन दिवसीय “आदिरंग महोत्सव” में...
खंडवा। जिले के नया हरसूद (छनेरा) स्थित स्टेडियम ग्राउंड में आयोजित तीन दिवसीय “आदिरंग महोत्सव” में देशभर की लोक एवं जनजातीय परंपराओं की रंगारंग प्रस्तुतियां देखने को मिलीं। महोत्सव के दूसरे दिन भीली गायन और पारंपरिक गणगौर नृत्य ने दर्शकों का मन मोह लिया। कलाकारों ने अपनी वेशभूषा और प्रस्तुति से आदिवासी संस्कृति की झलक पेश की, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।
आकर्षक प्रस्तुतियां ने मन मोहा
कार्यक्रम में जनजातीय नृत्य, लोक संगीत और शिल्प कलाओं पर आधारित कई आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं। देश के विभिन्न राज्यों से आए कलाकारों ने अपनी-अपनी संस्कृति का प्रदर्शन किया, जिससे पूरा माहौल सांस्कृतिक रंगों से सराबोर हो गया।
केंद्रीय मंत्री हुई शामिल
समारोह के समापन अवसर पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। उनके साथ अन्य जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। इस आयोजन का उद्देश्य जनजातीय संस्कृति, कला और परंपराओं को बढ़ावा देना और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/middle-east-crisis-drives-up-bitumen-prices-may-hit-road-projects/150980