मध्य प्रदेश की राजधानी सहित देश के कई हिस्सों में ऑयल कंपनियों ने सोमवार से कमर्शियल एलपीजी (LPG) सिलेंडर की डिलीवरी पर रोक लगा दी है।
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी सहित देश के कई हिस्सों में ऑयल कंपनियों ने सोमवार से कमर्शियल एलपीजी (LPG) सिलेंडर की डिलीवरी पर रोक लगा दी है। इस अचानक लिए गए फैसले ने होटल, रेस्तरां और कैटरिंग व्यवसाय से जुड़े लोगों की चिंता बढ़ा दी है।
भोपाल व आसपास 100 से अधिक शादियां
शादियों का सीजन और संकट: पंडितों के अनुसार मार्च के बचे हुए दिनों में भोपाल और आसपास के इलाकों में 1000 से ज्यादा शादियाँ होने वाली हैं। ऐसे समय में गैस की सप्लाई रुकने से मैरिज गार्डन और छोटे-बड़े उद्योगों पर बुरा असर पड़ेगा। होटल और रेस्तरां संचालकों का कहना है कि सिलेंडर की कीमतें हाल ही में 1773 रुपये से बढ़ाकर 1888 रुपये कर दी गई थीं। वे बढ़ी हुई कीमतें देने को भी तैयार हैं, फिर भी अचानक सप्लाई रोकना समझ से बाहर है।
भोपाल में रोजाना होते हैं 10 हजार कमर्शियल सिलेंडर खपत
भोपाल में रोजाना लगभग 10 हजार कमर्शियल सिलेंडर की खपत होती है। गैस एजेंसी संचालकों को सोमवार को अचानक निर्देश मिले कि फिलहाल कमर्शियल डिलीवरी रोक दी जाए। ऑयल कंपनियों ने स्पष्ट किया है कि गैस की कोई भारी किल्लत नहीं है, लेकिन भविष्य के संकट को देखते हुए यह एहतियाती कदम उठाया गया है। कंपनियों का कहना है कि घरों में इस्तेमाल होने वाली गैस की उपलब्धता बनी रहे, इसलिए कमर्शियल सप्लाई पर फिलहाल रोक लगाई गई है।
युद्ध की स्थिति
IOCL के एरिया मैनेजर संदीप चावला के अनुसार, फिलहाल पर्याप्त स्टॉक है, लेकिन ईरान-इजरायल युद्ध के कारण भविष्य में दिक्कतें आ सकती हैं। फिलहाल अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों को इस प्रतिबंध से बाहर रखा गया है ताकि आवश्यक सेवाएँ प्रभावित न हों। खबर के अनुसार, घरेलू उपभोक्ताओं के लिए सप्लाई जारी है, लेकिन कुछ राज्यों में घरेलू सिलेंडर की बुकिंग के बीच 25 से 30 दिन का अनिवार्य अंतराल (Lock-in period) रखने के निर्देश दिए जा रहे हैं ताकि लोग पैनिक बुकिंग (घबराहट में जमाखोरी) न करें।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/rbi-proposes-up-to-25000-compensation-for-digital-fraud-victims/148372
डिजिटल फ्रॉड पर RBI का बड़ा फैसला: 5 दिन में शिकायत पर ₹25,000 तक मुआवजे का प्रस्ताव