कोलकाता। कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट की देखरेख में पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव कराने और चुनाव कराने के पहले ही 60 लाख विधाराधीन वोटरों के मामले का निपटारा करने की मांग की।
कोलकाता। कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट की देखरेख में पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव कराने और चुनाव कराने के पहले ही 60 लाख विचाराधीन वोटरों के मामले का निपटारा करने की मांग की। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शुभंकर सरकार के नेतृत्व में प्रदेश के नेताओं ने दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त को मांग पत्र सौंपा।
मुख्य चुनाव आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शुभंकर सरकार के नेतृत्व में पार्टी के नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल दिल्ली पहुंचा और मुख्य चुनाव आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की।
मुर्शिदाबाद में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
टीएमसी को छोड़ कर कांग्रेस में शामिल होने और राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने वाली मौसम बेनजीर के नेतृत्व में कांग्रेस के नेताओं ने मुर्शिदाबाद जिले के बहरमपुर में ‘लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी’ के तहत वोटरों को वोटर लिस्ट में शामिल करने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।
वैध वोटरों के नाम हटाने का आरोप
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शुभंकर सरकार ने बताया कि मुर्शिदाबाद और मालदा जिले में बड़ी संख्या में वैध वोटरों के नाम हटाए गए हैं या उन्हें ‘लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी’ के तहत रखा गया है। उनके मामलों का शीघ्र निपटारा किया जाना आवश्यक है।
यह भी पढ़े: UP में बैंकों का CD रेशियो 60% पार
https://www.primenewsnetwork.in/state/bank-cd-ratio-in-up-crosses-60/147517