प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

वोट चोरी से बचने के लिए कांग्रेस ने तैयार किया ..

वोट चोरी से बचने के लिए कांग्रेस ने तैयार किया पायलट प्रोजेक्ट, विधानसभा चुनाव 2023 में दिमनी सीट पर गड़बड़ी का शक

Madhya Pradesh : मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की दिमनी विधानसभा सीट कांग्रेस के हाई-फोकस रडार पर आ गई है. वोटिंग में गड़बड़ी की आशंका के चलते यहां हर बूथ पर विशेष निगरानी की जाएगी.

वोट चोरी से बचने के लिए कांग्रेस ने तैयार किया पायलट प्रोजेक्ट विधानसभा चुनाव 2023 में दिमनी सीट पर गड़बड़ी का शक

वोट चोरी से बचने के लिए कांग्रेस ने तैयार किया पायलट प्रोजेक्ट, विधानसभा चुनाव 2023 में दिमनी सीट पर गड़बड़ी का शक |

Madhya Pradesh : मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की दिमनी विधानसभा सीट कांग्रेस के हाई-फोकस रडार पर आ गई है. वोटिंग में गड़बड़ी की आशंका के चलते यहां हर बूथ पर विशेष निगरानी की जाएगी. खास बात यह है कि इसकी मॉनीटरिंग खुद कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी करेंगी. 

कांग्रेस ने 'हर बूथ मजबूत' नाम से पांच राज्यों में एक-एक विधानसभा सीट पर पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया है. मध्यप्रदेश से दिमनी सीट चुनी गई है, जहां से पूर्व केन्द्रीय मंत्री और वर्तमान में मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर विधायक हैं. प्रियंका गांधी ने इसकी जिम्मेदारी राजस्थान के पूर्व विधायक गोपाराम मेघवाल को सौंपी है, यहां 20-20 बूथों के क्लस्टर बनाकर हर क्लस्टर पर एक 'बूथ रक्षक' तैनात किया जाएगा.

height=668

फुल टाइम मॉनीटरिंग तय

पायलट प्रोजेक्ट में दिमनी सीट को ही क्यों चुना गया ? इसके पीछे कांग्रेस को संदेह है कि पिछले चुनावों में यहां वोटिंग के दौरान गड़बड़ी हुई थी, इसलिए इस बार कोई चूक न हो, इसके लिए फुल टाइम मॉनीटरिंग तय की गई है. कांग्रेस की योजना है कि यदि यह पायलट सफल रहा तो इसे अन्य सीटों पर भी लागू किया जाएगा. 

बीजेपी प्रवक्ता अजय सिंह यादव ने बयान जारी करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी अब राजनीतिक पार्टी न होकर एक नौटंकी दल बन गया है. कभी संघटन सृजन तो कभी जिले को मॉडल प्रोजेक्ट के नाम पर प्रोपेगैंडा बनाते रहते हैं. कांग्रेस का जमीनी स्तर खत्म हो गया. 

रिपोर्ट - सतेन्द्र सिंह भदौरिया, संवाददाता

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/breaking-story/india/120/breaking/fd8f287f/9be05842/breakingdetails/akhilesh-yadav-said-on-azam-khan-47907
 

Related to this topic: