रीवा में कांग्रेस नेता अमित कोल की चाकू मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने चार घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सीसीटीवी जांच के आधार पर कार्रवाई की गई।
रीवा (मध्य प्रदेश)। शहर के शांति विहार कॉलोनी में बीती रात लगभग 9:00 बजे कांग्रेस नेता की चाकू मार कर हत्या कर दी गई थी इस मामले में पुलिस ने महज 4 घंटे के भीतर ही हत्या में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जिनसे सिविल लाइन पुलिस कड़ी पूछताछ कर रही है ।
पान की दुकान पर विवाद के बाद हुई वारदात, पुलिस ने बताई पूरी घटना
रीवा जिले के पुलिस अधीक्षक गुरु करण सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताएं कि रीवा शहर के सिविल लाइन क्षेत्र के शांति विहार कॉलोनी में मृतक अमित कोल सिगरेट पीने पान की दुकान पर गया हुआ था पान की दुकान में छुट्टे पैसे न होने के चलते मृतक ठेला वालों से खुल्ले पैसे लेने गया हुआ था।
सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों तक पहुंची पुलिस, तीन गिरफ्तार
जहां खुल्ले पैसे को लेकर ठेला वालों में उनके बीच कहां सुनी शुरू हो गई और अमित की चाकू मार कर हत्या कर दी है । इस घटना के बाद सिविल लाइन पुलिस के द्वारा तत्काल ही आसपास के लोगों से पूछताछ की गई और वहां आसपास की सीसीटीवी कैमरे को चेक किया गया सीसीटीवी खंगालने के बाद पुलिस हत्यारे तक पहुंच सकी और इस हत्या में शामिल 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है ।
यह भी पढ़ेंः औरंगाबाद में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत, बाइक 200 मीटर तक घसीटी गई