प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • लालकुआं: बिंदुखत्ता राजस्व गांव घोषित करने की मांग को लेकर बिन्दुखत्ता संयुक्त संघर्ष समिति का ऐलान, 18 फरवरी को बड़ा प्रदर्शन, रैली निकालकर विशाल धरना प्रदर्शन की चेतावनी, SDM को सौंपा ज्ञापन
  • देहरादून में भू-माफियाओं पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, गल्ज्वाड़ी में नाले पर बनी 8 मीटर पक्की दीवार ध्वस्त, अवैध प्लॉटिंग और निर्माण गतिविधियों पर लगाई गई रोक
  • झांसी में दो बाइकों की टक्कर के बाद विवाद पर मारपीट, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल, बबीना के स्टेशन रोड की घटना
  • चित्रकूट में बांदा-प्रयागराज हाईवे पर बड़ा हादसा टला, गहरे नाले में गिरी बाइक, राहगीरों ने नाले में उतरकर बचाई 3 युवकों की जान
  • अमेठी: SIR को लेकर SP नेता का बीजेपी पर गंभीर आरोप, कहा- SIR प्रकिया के दौरान सपा का कटवा रहे हैं वोट, मुस्लिम मतदाताओं के भी काटे जा रहे नाम
  • आगराः ट्रांस यमुना में करीब डेढ़ दर्जन युवकों ने किया पथराव, थाने से लौट रही गाड़ी पर किया हमला, 6 दबंगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, हमले का वीडियो वायरल
  • झांसी: फेसबुक प्यार में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, ट्रेन वेंडर पति की गोली मारकर हत्या को दिया अंजाम, पुलिस ने तीनों आरोपियों को दबोचा
  • सहारनपुर: कुतुबशेर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में गौकशी का मुख्य आरोपी घायल, आरोपी के पास से अवैध तमंचा, मोटरसाइकिल और नकदी बरामद
  • योगी सरकार का 10वां ऐतिहासिक बजट पेश होगा, वित्त मंत्री पेश करेंगे 2026-27 का बजट, करीब 9 लाख करोड़ का पेश करेंगे बजट

एमपी के कांग्रेस विधायक ने SC-ST जन प्रतिनिधियों..

एमपी के कांग्रेस विधायक ने SC-ST जन प्रतिनिधियों को लेकर कहे आपत्तिजनक शब्द

अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया एक बार फिर विवादित बयान देकर सुर्खियों में आ गए हैं।

एमपी के कांग्रेस विधायक ने sc-st जन प्रतिनिधियों को लेकर कहे आपत्तिजनक शब्द

फाइल फोटो |

भोपाल। अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया एक बार फिर विवादित बयान देकर सुर्खियों में आ गए हैं। अनुसूचित जाति और जनजाति (SC/ST) के जन प्रतिनिधियों की स्थिति का हवाला देते हुए उन्होंने आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल किया है।

दिग्विजय सिंह की मौजूदगी में दिये बयान

उन्होंने ये बयान मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित कांग्रेस की 'डिक्लेरेशन-2' ड्राफ्टिंग कमेटी की बैठक के दौरान दिए हैं। खास बात ये है कि, उस मंच पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह समेत पार्टी के कई नेता मौजूद थे। विधायक बरैया मंच से संबोधन करते हुए कहा, 'बाबा साहब ने कहा था कि, जॉइंट इलेक्टोरल में प्रवेश करने के बाद हमारे जनप्रतिनिधि कैसे हो जाएंगे, जैसे … (अपशब्द) के मुंह पर बंधी पट्टी। काटने की बात छोड़िए वो … (अपशब्द) भी नहीं पाएगा।' उन्होंने जॉइंट इलेक्टोरल सिस्टम को SC/ST समुदाय की समस्या का कारण बताया और सेपरेट इलेक्टोरल की मांग की, ताकि बाबा साहब अंबेडकर का सपना पूरा हो सके।

कोशिश करें कि आदिवासी हिंदू न बन पाएं- बरैया

बरैया ने आदिवासियों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, आदिवासियों को हिंदू न बनने दें। झारखंड में सरना धर्म बनाया गया है। कोशिश करें कि आदिवासी 'सरना' बन जाएं, तभी उनकी मुक्ति का मार्ग निकल सकता है। उन्होंने दावा किया कि, आदिवासी आज भी 'सिविलाइज' नहीं हैं और जंगल कटने से उनका ज्ञान प्रभावित हो रहा है। बरैया ने ये बयान भोपाल के समन्वय भवन में हुई बैठक में दिए। इस दौरान मंच पर दिग्विजय सिंह, विक्रांत भूरिया जैसे नेता मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/two-innocent-children-lost-lives-due-to-chinese-kite-string-in-madhya-pradesh/105022

मध्यप्रदेश में चायनीज मांझे से गई दो मासूम बच्चों की जान, 7 अन्य लोग घायल

Related to this topic: