प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

पार्टी के धरने में जा रहे थे विधायक विपिन जैन

सड़क हादसे में कांग्रेस विधायक घायल, पूर्व मंत्री ने घायल विपिन जैन को अस्पताल पहुंचाया

कांग्रेस विधायक विपिन जैन सड़क हादसे में घायल हो गए हैं। उनके सिर और पैर में चोटों आई हैं।

सड़क हादसे में कांग्रेस विधायक घायल पूर्व मंत्री ने घायल विपिन जैन को अस्पताल पहुंचाया

हादसे में घायल कांग्रेस विधायक विपिन जैन और सड़क किनारे पलटा ऑटो |

भोपाल: कांग्रेस विधायक विपिन जैन सड़क हादसे में घायल हो गए हैं। उनके सिर और पैर में चोटों आई हैं। हादसे में उनके साथ जा रहे उनका पीएसओ भी घायल हुआ है। बताया जाता है कि मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने के खिलाफ चुनाव आयोग के सामने धरना देने के लिए कांग्रेस विधायक जा रहे थे, तभी हादसे का शिकार हो गए।

कांग्रेस पार्टी के धरने में शामिल होने के लिए जा रहे थे विपिन जैन

जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस विधायक विपिन जैन सरकारी निवास से कांग्रेस दफ्तर के लिए निकले। मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने के विरोध में कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता चुनाव आयोग के सामने धरना दे रहे थे। इसी धरने में शामिल होने के लिए वे अपनी गाड़ी से जा रहे थे। तभी रास्ते में 74 बंगला क्षेत्र में एक ऑटो से टक्कर हो गई।

घायल विधायक को पूर्व मंत्री ने पहुंचाया अस्पताल

हादसे में विधायक विपिन जैन के सिर और पैर में चोटें आई हैं। कांग्रेस विधायक को पूर्व मंत्री और विधायक जयवर्धन सिंह ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने विधायक विपिन जैन के सिर में टांके लगाए। अब उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। हादसे में घायल उनके पीएसओ का भी इलाज जारी है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुट गई है।

Related to this topic: