प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

दूषित पानी से अब तक 16 लोगों की गई जान

इंदौर के जहरीला पानी के मामले में कांग्रेस ने घंटा बजाकर किया प्रदर्शन

शहर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से मौत के मामले में कांग्रेस इंदौर और भोपाल सहित कई शहरों में प्रदर्शन कर रही है।

इंदौर के जहरीला पानी के मामले में कांग्रेस ने घंटा बजाकर किया प्रदर्शन

फाइल फोटो |

इंदौर। शहर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से मौत के मामले में कांग्रेस इंदौर और भोपाल सहित कई शहरों में प्रदर्शन कर रही है। भोपाल में कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा सांसद आलोक वर्मा के बंगले के बाहर घंटा बजाते पहुंचे और रघुपति राघव राजा  राम गाते हुए बैठ गये। मंदसौर में भी कांग्रेस ने उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा औऱ सांसद सुधीर गुप्ता के आवास पर घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान उप मुख्यमंत्री के बंगले के बाहर कांग्रेसियों की पुलिस से नोक-झोक हुई। कार्यकर्ता बेरिकेड लांधकर बंगले के गेट तक पहुंचे।

दूषित पानी से अब तक 16 लोगों की हो चुकी है मौत

मालूम हो कि दूषित पानी से अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है और 150 लोग अब भी अस्पताल में भर्ती हैं। अलग-अलग अस्पताल के आईसीयू में भर्ती मरीज को एक जगह लाया जा रहा है। शनिवार शाम तक 12 मरीज बाम्बे अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया। इस बीच भागीरथपुर में बोरिंग से भी लीकेज की जांच की जा रही है। पीने का पानी टैंकर से दिया जा रहा है। साफ पानी की मांग को देखत हुए गलियों में बिसलेरी की गाडियां घूमने लगी है।

कांग्रेस ने बिजुरी नगरपालिका के हनुमान मंदिर के पास किया विरोध प्रदर्शन

उधर, अनुपपुर जिले के बिजुरी नगरपालिका के हनुमान मंदिर के पास कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। इस बीच, दमोह जिले के हटा में भी ब्लाक कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। इसी तरह बुरहानपुर में भी कांगेस कार्यकर्ताओं ने घंटा बजाया। भिड-दतिया-श्योपुर-भोपाल-मंदसौर-उज्जैन में दूषित पानी के विरोध में विरोध प्रदर्शन किया। सांसद संध्या राय के घर के बाहर रविवार को घंटा लेकर बजाया औऱ प्रदर्शन किया। इंदौर में रीगल चौराहे पर एनएसयूआई ने प्रदर्शन किया।

इस बीच कलेक्टर ने कहा, नियंत्रण के लिए कई उपाय किये जा रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/tmc-wants-to-hold-its-own-programme-in-malda-before-prime-ministers-programme/103611

मालदा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के पहले टीएमसी करना चाहती है अपना कार्यक्रम

Related to this topic: