कोलकाता। पश्चिम बंगाल में वोटरों की लिस्ट में व्यापक गड़बड़ी को देखते हुए कांग्रेस विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने पर विचार करेगी।
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में वोटरों की लिस्ट में व्यापक गड़बड़ी को देखते हुए कांग्रेस विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने पर विचार करेगी। टीएमसी छोड़ कर कांग्रेस में शमिल हुई पूर्व सांसद मौसम बेनजीर और सांसद इशा खान चौधरी ने यह संकेत दिया।
कांग्रेस ने वोटर लिस्ट विवाद पर प्रतिक्रिया
कांग्रेस की नेता मौसम बेनजीर और इशा खान चौधरी का कहना है कि मुर्शिदाबाद और मालदा जिले में काफी संख्या में वोटरों के नाम को विचाराधीन (अंडर एडजुडिकेशन) की श्रेणी मं रखा गया है। किसी परिवार में सभी सदस्यों को विचाराधीन की श्रेणी में रखा गया है। ऐसे वोटरों की संख्या कम नहीं है जिन्होंने चुनाव अधिकारियों के कहनानुसार अपने कागजात दिए लेकिन उनका नाम वोटर लिस्ट से हटा दिया गया है। ऐसी स्थिति में चुनाव को पारदर्शी और निष्पक्ष नहीं माना जा सकता। जब तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो जाती तब तक चुनाव कराने का कोई औचित्य नहीं है। दोनों कांग्रेस नेताओं ने बताया कि वे काग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व को इस बारे में प्रस्ताव भेजा जाएगा। राहुल गांधी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के निर्देश के अनुसार आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।
यह भी पढ़े: मुख्य चुनाव आयुक्त पश्चिम बंगाल दौरे पर 9 मार्च
https://www.primenewsnetwork.in/state/chief-election-commissioner-to-visit-west-bengal-on-march-9/146938