प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

बाबा महाकाल के 44 घंटे लगातार दर्शन...

बाबा महाकाल के 44 घंटे लगातार दर्शन, गूगल मैप से 'स्मार्ट' क्राउड मैनेजमेंट

उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर के मंदिर में महाशिवरात्रि महापर्व (15 फरवरी 2026) को लेकर प्रशासन...

बाबा महाकाल के 44 घंटे लगातार दर्शन गूगल मैप से स्मार्ट क्राउड मैनेजमेंट

बाबा महाकाल के 44 घंटे लगातार दर्शन, गूगल मैप से 'स्मार्ट' क्राउड मैनेजमेंट |

उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर के मंदिर में महाशिवरात्रि महापर्व (15 फरवरी 2026) को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली है। इस साल करीब 10 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना है, जिसे देखते हुए सुरक्षा और दर्शन व्यवस्था को 'हाई-टेक' बनाया गया है।

प्रशासन ने की विशेष तैयारी

महाशिवरात्रि के मौके पर महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन को लेकर प्रशासन ने विशेष तैयारियां की हैं। मंदिर प्रशासन के अनुसार सामान्य श्रद्धालुओं को करीब 40 मिनट में दर्शन कराए जाएंगे, जबकि 250 रुपए की टिकट लेने वाले भक्तों को 25 मिनट में दर्शन का अवसर मिलेगा।

कई कतार में श्रद्धालुओं को प्रवेश

शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात करीब 2:30 बजे मंदिर के पट खोले जाएंगे। सामान्य श्रद्धालु नरसिंह घाट से कतार में लगकर दर्शन करेंगे। प्रशासन ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त व्यवस्थाएं की हैं और एक समय में कई कतारों से श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया जाएगा। महाशिवरात्रि को देखते हुए सुरक्षा और व्यवस्थाओं को मजबूत किया गया है, ताकि श्रद्धालुओं को सुगम और व्यवस्थित दर्शन मिल सके। 

लगातार 44 घंटे खुलेंगे पट

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर के पट लगातार 44 घंटों तक खुले रहेंगे। महाशिवरात्रि पर भस्म आरती तड़के 2:30 बजे शुरू होगी, जिसके बाद भक्त बिना रुके दर्शन कर सकेंगे। उज्जैन पुलिस ने पहली बार गूगल मैप (Google Maps) के जरिए क्राउड मैनेजमेंट का फैसला लिया है। 

विशेषज्ञों की टीम करेगी रीयल-टाइम ट्रैकिंग

हरियाणा की एक एक्सपर्ट टीम रीयल-टाइम में ट्रैफिक की निगरानी करेगी। जैसे ही किसी मार्ग पर जाम की स्थिति बनेगी, पुलिस गूगल मैप पर उस रास्ते को 'ब्लॉक' कर देगी और श्रद्धालुओं को वैकल्पिक खाली रास्तों (जैसे कर्कराज या भील समाज पार्किंग) की ओर डायवर्ट कर दिया जाएगा।

​नवरात्रि उत्सव 6 से 16 फरवरी तक चलेगा

10 दिवसीय शिव नवरात्रि उत्सव: मंदिर में शिव नवरात्रि का उत्सव 6 फरवरी से शुरू हो चुका है, जो 16 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान बाबा महाकाल हर दिन अलग-अलग स्वरूपों (घटाटोप, मनमहेश, उमा-महेश आदि) में दर्शन दे रहे हैं।

सुरक्षा के लिए 1500 पुलिसकर्मी

मंदिर और आसपास के क्षेत्रों में 1500 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। ड्रोन कैमरों से चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जाएगी और युवाओं की एक विशेष टीम भीड़ प्रबंधन में सहयोग करेगी।

16 फरवरी को “सप्तधान्य सेहरा” सजेगा

उत्सव के समापन पर यानी 16 फरवरी को बाबा महाकाल का 'सप्तधान्य सेहरा' सजाया जाएगा और साल में केवल एक बार होने वाली दोपहर की भस्म आरती संपन्न होगी।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/nuclear-arms-control-agreement-between-america-and-russia-ends/132101
 

Related to this topic: