प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

भैंस के आगे बीन बजाकर जताई नाराजगी

सीहोर में संविदा स्वास्थ्य कर्मियों का अनोखा प्रदर्शन, भैंस के आगे बीन बजाकर जताया विरोध

सीहोर में संविदा स्वास्थ्य कर्मियों का विरोध अब तंज के अंदाज में दिख रहा है। हड़ताल के सातवें दिन कर्मचारियों ने सरकार को सुनाने के लिए भैंस के आगे बीन बजा दी।

सीहोर में संविदा स्वास्थ्य कर्मियों का अनोखा प्रदर्शन भैंस के आगे बीन बजाकर जताया विरोध

Contract Health Workers Stage Unique Protest in Sehore |

सीहोर (मध्यप्रदेश)। सीहोर में संविदा स्वास्थ्य कर्मियों का विरोध अब तंज के अंदाज में दिख रहा है। हड़ताल के सातवें दिन कर्मचारियों ने सरकार को सुनाने के लिए भैंस के आगे बीन बजा दी। उनका इशारा साफ था - सरकार उनकी मांगों पर ध्यान ही नहीं दे रही। पिछले एक हफ्ते से नियमितीकरण और मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर संविदा स्वास्थ्य कर्मी काम बंद हड़ताल पर हैं। सात दिन बीत गए, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकला। गुस्से में कर्मचारियों ने आज अनोखा प्रदर्शन किया। हाथों में बीन लेकर वे सड़क पर पहुंचे और भैंस के सामने खड़े होकर बीन बजाने लगे। 

'सुनवाई नहीं हो रही', कर्मचारियों का दर्द छलका

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि भैंस के आगे बीन बजाना। हमारी मांगें भी सरकार तक उसी तरह पहुंच रही हैं। सुनने वाला कोई नहीं है। हम मरीजों की सेवा करते हैं, कोरोना में जान जोखिम में डाली, लेकिन अब हमारी सुध लेने वाला कोई नहीं। संविदा कर्मियों ने चेतावनी दी है कि जब तक सरकार मांगें नहीं मानेगी, विरोध इसी तरह जारी रहेगा। अगला प्रदर्शन और बड़ा होगा। प्रशासन अब तक वार्ता के लिए आगे नहीं आया है। मरीज और कर्मचारी दोनों परेशान हैं।

यह भी पढ़ें: ट्रांसफार्मर जलने से 15 दिनों से अंधेरा, भड़के ग्रामीणों ने अरेराज-मोतिहारी मुख्य मार्ग किया जाम

Related to this topic: