प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

व्लॉगर अमृत सिंह डार्वेन की टिप्पणियों पर विवाद

व्लॉगर अमृत सिंह डार्वेन की टिप्पणियों पर विवाद, शमा मोहम्मद ने बताया केरल को धर्मनिरपेक्ष

कोच्चि में फोर्ट कोच्चि स्थित काशी आर्ट कैफे को लेकर व्लॉगर अमृत सिंह डार्वेन की कथित सांप्रदायिक टिप्पणियों पर विवाद बढ़ गया है। कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने आरोपों की निंदा की।

व्लॉगर अमृत सिंह डार्वेन की टिप्पणियों पर विवाद शमा मोहम्मद ने बताया केरल को धर्मनिरपेक्ष

व्लॉगर अमृत सिंह डार्वेन की टिप्पणियों पर विवाद |

कोच्चि: कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने फोर्ट कोच्चि स्थित 'काशी आर्ट कैफे' (Kashi Art Cafe) के बारे में एक व्लॉगर अमृत सिंह डार्वेन (Amrit Singh Darren) द्वारा की गई कथित सांप्रदायिक टिप्पणियों की कड़ी निंदा की है। उन्होंने केरल को एक "सुरक्षित और धर्मनिरपेक्ष" राज्य बताते हुए इन टिप्पणियों का खंडन किया। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो में डार्वेन ने दावा किया था कि एक हिंदू धार्मिक स्थल 'काशी' के नाम पर बने इस कैफे में मुस्लिम बहुल इलाके में स्थित होने के बावजूद बीफ परोसा जाता है। उसने यह भी आरोप लगाया कि कैफे के अंदर महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास मुहम्मद अली जिन्ना की एक चांदी की प्रतिमा भी रखी गई है। 

केरल में हर धर्म और समुदाय सुरक्षित

YouTuber अमृत सिंह डार्वेन के खिलाफ सांप्रदायिक टिप्पणियों वाले वीडियो को लेकर दर्ज मामले पर कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने जोर देकर कहा कि 4,000 से अधिक आरएसएस शाखाओं के होने के बावजूद केरल सुरक्षित और धर्मनिरपेक्ष बना हुआ है, जो समुदायों के बीच धार्मिक सद्भाव को रेखांकित करता है। ANI से बात करते हुए शमा ने कहा, "मैं एक बात बिल्कुल साफ कर देना चाहती हूं- केरल बहुत सुरक्षित और धर्मनिरपेक्ष है। जैसा कि मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन ने कहा है और हमारे गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने भी दोहराया है। इनमें से कोई भी गुंडा या बीजेपी फंडेड लोग आकर वहां चीजें नहीं बदल सकते। आइए एक बहुत महत्वपूर्ण बात याद रखें- केरल में 4,000 से अधिक शाखाएं है और फिर भी हम बहुत धर्म निरपेक्ष हैं। हम हर धर्म में विश्वास करते हैं, हर समुदाय वहां रहता है। हमें कोई समस्या नहीं है। शुरू में आरएसएस मंदिरों में बीफ रख देता था और कहता था कि मुसलमानों ने किया है। तब भी केरल में कभी दंगे नहीं हुए।

काशी आर्ट कैफे पर टिप्पणी को लेकर शमा मोहम्मद सख्त

'काशी आर्ट कैफे' का बचाव करते हुए, शमा ने इस पर लगाए गए आरोपों की आलोचना की और कहा कि व्लॉगर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। साथ ही चेतावनी दी कि इस तरह के कृत्यों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शमा ने आगे कहा, "अब एक आदमी आता है और काशी नाम के एक कैफे के बारे में बात करता है। काशी एक जापानी नाम है और यह कैफे 30 साल पहले एक मलयाली और उसकी अमेरिकी पत्नी ने शुरू किया था। यह एक कलात्मक जगह है। वह आकर कुछ बकवास, कुछ मुसलमानों और हर चीज के बारे में बात करता है। मैं इसे बहुत स्पष्ट कर दूं कि केरल इसे बर्दाश्त नहीं करने जा रहा है। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। हम ऐसे लोगों को जेल में डालेंगे। हम इनमें से किसी भी चीज़ को अब और सहन नहीं करेंगे। इससे पहले केरल के मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन ने काशी फोर्ट कैफे पर व्लॉगर की टिप्पणियों पर अपनी नाराजगी व्यक्त की थी और इसे राज्य में "सांप्रदायिक नफरत" फैलाने का प्रयास करार दिया था।

वी.डी. सतीशन का सख्त संदेश

वी.डी. सतीशन ने अपने 'X' हैंडल पर लिखा, "केरल एकजुट है। यहां सांप्रदायिक नफरत के लिए कोई जगह नहीं है। राज्य के बाहर के एक व्लॉगर द्वारा फोर्ट कोच्चि के बारे में गलत सूचना फैलाने, हमारे राज्य को नकारात्मक रोशनी में दिखाने और समुदायों को विभाजित करने का प्रयास करने वाला हालिया इंस्टाग्राम वीडियो अस्वीकार्य है। एक मामला दर्ज कर लिया गया है और कानून अपना काम करेगा। यूडीएफ सरकार बिना किसी डर या पक्षपात के सांप्रदायिक सद्भाव और न्याय के लिए प्रतिबद्ध है। 'God's Own Country' (ईश्वर का अपना देश) का एक नया युग। नफरत के लिए कोई जगह नहीं है। हम किसी को भी हमारे सांप्रदायिक सद्भाव को छूने की इजाजत नहीं देंगे। इस मामले में जांच फिलहाल जारी है। 

(इनपुट: ANI)

ये भी पढ़ें- सामानेरा में मिला प्राचीन इतिहास का खजाना, परमार कालीन उमा-महेश्वर की 2 प्रतिमाएं मिलीं
 

Related to this topic: