लौर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पट्टे की भूमि पर जबरन रास्ता बनाने का विरोध करने पर एक दंपत्ति के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है।
रीवा {मध्यप्रदेश}: लौर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पट्टे की भूमि पर जबरन रास्ता बनाने का विरोध करने पर एक दंपत्ति के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने थाने पहुंचकर 5 लोगों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई है।
पट्टे की जमीन से रास्ता बनाने का आरोप
जानकारी के अनुसार, पीड़ित रमाकांत मिश्रा और उनकी पत्नी सुभद्रा मिश्रा अपनी पट्टेदार जमीन पर काबिज हैं। पीड़ित का आरोप है कि गांव के ही कुछ लोग उनकी पट्टे की जमीन से जबरन रास्ता निकालने का प्रयास कर रहे थे। जब रमाकांत मिश्रा और उनकी पत्नी सुभद्रा मिश्रा ने इसका विरोध किया और रास्ता बनाने से मना किया, तो आरोपी उग्र हो गए और गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।
5 आरोपियों पर मारपीट का आरोप
मारपीट में घायल पीड़ित दंपत्ति न्याय की गुहार लेकर लौर थाना पहुंचे। उन्होंने पुलिस को दिए आवेदन में गांव के 5 लोगों पर जबरन घुसकर मारपीट करने, धमकी देने और प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ितों की शिकायत के आधार पर लौर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घायलों को चिकित्सीय परीक्षण (मेडिकल) के लिए अस्पताल भेजा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद दोषियों पर सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: आजमगढ़ में महिला पर फावड़े से हमला, आरोपी गिरफ्तार