प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

माकपा की ओर से युवा नेता प्रतीक उर रहमान...

माकपा की ओर से युवा नेता प्रतीक उर रहमान को मनाने की पहल

कोलकाता। माकपा नेता और वाम मोर्चा के चेयरमैन विमान बसु ने प्रतीक उर रहमान को मनाने की पहल की है...

माकपा की ओर से युवा नेता प्रतीक उर रहमान को मनाने की पहल

माकपा की ओर से युवा नेता प्रतीक उर रहमान को मनाने की पहल |

कोलकाता। माकपा नेता और वाम मोर्चा के चेयरमैन विमान बसु ने प्रतीक उर रहमान को मनाने की पहल की है। उन्होंने माकपा के युवा नेता रहमान से बातचीत की और अपना इस्तीफा वापस लेने के लिए कहा। रहमान ने अपनी राय जाहिर के लिए समय मांगा है। माकपा सूत्रों के अनुसार युवा नेता प्रतीक उर रहमान की नाराजगी की वजह पार्टी के राज्य सचिव मोहम्मद सलीम और जनता उन्नयन पार्टी के सुप्रीमो हुमायूं के बीच चुनावी तालमेल के लिए बातचीत थी।

रहमान का कहना है कि पार्टी में चर्चा किए बिना हुमायूं कबीर से बातचीत की गई। विरोध में रहमान ने पार्टी की प्राथिमक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। विधानसभा चुनाव के ठीक पहले रहमान के इस्तीफे से पार्टी अंदरूनी मुसीबत मे फंस गई है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि गरीब मुस्लिम परिवार के प्रतीक उर रहमान माकपा के राज्य कमिटी सदस्य थे।

वे एसएफआई के राज्य के सर्वोच्च पद पर रह चुके हैं। वे लोकसभा चुनाव में टीएमसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक का मुकाबला भी कर चुके हैं। पार्टी में उनके न रहने से मुस्लिम समुदाय में पार्टी की छवि धूमिल होगी।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/nuclear-arms-control-agreement-between-america-and-russia-ends/132101

Related to this topic: