प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • देहरादून: धामी सरकार का डिजिटल क्रांति पर जोर, ई-गवर्नेंस से भ्रष्टाचार पर लगा अंकुश, अब घर बैठे मिलेंगी सरकारी सेवाएं
  • प्रदेश में UCC लागू होने के एक साल पूरे होने पर 27 जनवरी को मनाया जाएगा UCC दिवस, देहरादून में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का होगा आयोजन, मुख्यमंत्री धामी भी होंगे शामिल
  • ज्योतिर्मठ: चार धाम यात्रा के शीतकालीन गद्दी स्थलों सहित पंच बदरी के देव मंदिरों में उमड़ी पर्यटकों की भीड़, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की बढ़ोतरी हुई दर्ज
  • रुड़की: ठंड में सड़कों पर उतरे राज्यमंत्री विनय रोहिला, शीतकालीन व्यवस्थाओं का लिया जायजा, चौराहों पर अलाव की व्यवस्थाओं लिया जायजा
  • ग्रेटर नोएडा: इंजीनियर युवराज की कार बरामद, पूरी तरह क्षतिग्रस्त मिली मृतक इंजीनियर की गाड़ी
  • मेरठ में शॉर्ट सर्किट से मूर्ति के कारखाने में लगी आग, लाखों का माल जलकर हुआ खाक, फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाया
  • हरदोई में दो पक्षों में जमकर हुआ विवाद, घर में घुसकर जानलेवा हमला और तोड़फोड़ की गई, पुलिस की जांच में जुटी
  • अमरोहा में 18 साल के युवक ने लगाई फांसी, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मामले की जांच में जुटी पुलिस
  • यूपी में TET-TGT, PGT एग्जाम की नई तारीखों का ऐलान, UPESSC ने कैलेंडर किया जारी, अप्रैल से जुलाई के बीच होंगी परीक्षाएं

पारंपरिक परिधान में खेल के मैदान में उतरे...

पारंपरिक परिधान में खेल के मैदान में उतरे क्रिकेट खिलाड़ी, संस्कृत में हो रहा कमेंट्री

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक अनोखा क्रिकेट प्रतियोगिता देखने को मिल रहा है जहां सभी खिलाड़ी पारंपरिक परिधान में क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं।

पारंपरिक परिधान में खेल के मैदान में उतरे क्रिकेट खिलाड़ी संस्कृत में हो रहा कमेंट्री

Cricket players take to the field in cultural attire, commentary in Sanskrit |

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक अनोखा क्रिकेट प्रतियोगिता देखने को मिल रहा है जहां सभी खिलाड़ी पारंपरिक परिधान में क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं। शहर के शिवाजी नगर स्थित अंकुर खेल मैदान पर सनातनी क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। इतना ही नहीं, सबसे खास बात यह है कि मैच के दौरान कमेंट्री भी देववाणी संस्कृत में किया जा रहा है।

प्रतियोगिता में अलग-अलग राज्यों की 27 टीमें ले रही भाग

परशुराम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष पंडित विष्णु राजौरिया ने कहा कि पारंपरिक परिधान में प्रतियोगिता का आयोजन और संस्कृत में कमेंट्री के पीछे उद्देशय लोगों तक यह संदेश पहुंचाना है कि किसी भी परिधान में खेल खेला जा सकता है। साथ ही लोग अपनी मूल वेशभूषा और भाषा को समझें। भोपाल में आयोजित इस प्रतियोगिता में अलग-अलग राज्यों की 27 टीमों ने भाग लिया है। ये खिलाड़ी देश के अलग-अलग कॉलेज और विश्वविद्यालय के छात्र हैं जो धोती-कुर्ता और तिलक-त्रिपुंड के साथ मैदान पर उतर रहे हैं।

9 जनवरी को खेला जाएगा प्रतियोगिता का फाइनल मैच

पंडित विष्णु राजौरिया ने बताया कि यह छठा साल है जब इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। आगामी 9 जनवरी को प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला जाएगा। प्रतियोगिता का फाइनल मैज जीतने वाली टीम को 21 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। जबकि रनरअप रहने वाली टीम को 11 हजार रुपये का नकद इनाम मिलेगा।

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री खिलाड़ियों को करेंगे सम्मानित

आगामी 9 जनवरी को प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले के बाद प्रसिद्ध कथावाचन पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे। इस तरह के खेल के आयोजन का मकसद लोगों को संस्कृत भाषा और परंपरिक परिधान के प्रति आकर्षित करना है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/patna-municipal-corporation-to-impose-rs-500-fine-on-those-who-spit-on-streets/103889

पटना की सड़कों पर थूकने वालों की अब खैर नहीं, गंदगी फैलाने पर लगेगा 500 रुपए का जुर्माना

Related to this topic: