Ravi Shankar Prasad : भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर अवैध और असंविधानिक कार्यों में खुल कर मदद..
पूर्व केंद्रीय मंत्री और मौजूदा बिहार के सांसद रवि शंकर प्रसाद का सीएम ममता बनर्जी पर निशाना
|
Ravi Shankar Prasad : भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर अवैध और असंविधानिक कार्यों में खुल कर मदद करने का हथियार बनने का आरोप लगया है। पुलिस की मौजूदगी में भाजपा व पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी के काफिले हमले हुए, लेकिन इस घटना की एफआईआर दर्ज नहीं की गई। शुभेंदु अधिकारी ने एफआईआर दर्ज कराने की मांग की, इसके बावजूद एफआईआर दर्ज नहीं की गई।
केंद्रीय मंत्री रह चुके भाजपा नेता रवि शंकर प्रसाद ने आईपैक मामले का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा। उन्होंने मुख्यमंत्री के उस बयान का जिक्र किया, जिसमें ममता बनर्जी ने कहा है कि वे आईपैक के कार्यालय में मुख्यमंत्री की हैसियक से नहीं, बल्कि टीएमसी की प्रमुख होने के कारण गई थीं। ममता बनर्जी मुख्यमंत्री हैं तो उन्हें निजी संपत्ति पर जाने की क्या जरूरत थी। रवि शंकर प्रसाद ने मुख्यमंत्री से इस सवाल पर स्पष्टीकरण की मांग की है।
भाजपा नेता रवि शंकर प्रसाद का सवालिया लहजे में जानना चाहा है कि किस मजबूरी में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा हरी फाइल लेकर भागना पड़ा, जबकि उस समय पुलिस कमिश्नर और डीजीपी उनके साथ थे। ममता बनर्जी पर उनका आरोप है कि वे अवैध और असंवैधानिक कार्यों में खुलकर मदद कर रही हैं। ममता बनर्जी क्या छिपाना चाह रही हैं। ऐसा कौन सा रहस्य है जिसे उन्हें छिपाने कि जरूरत पड़ गई।
कहना न होगा कि हरी फाइल को लेकर राजनीतिक हलकों में काफी विवादास्पद चर्चा है।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का कहना है कि हरी फाइल उनकी पार्टी के लिए अहम है। इसके विपरीत विपक्ष का कहना है कि कोलया घाटोले से जुड़ी जानकारी या सबूत को छिपाने के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हरी फाइल को अपने कब्जे मे ले लिया।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/science/growing-popularity-of-electric-vehicles-these-cars-will-be-launched-in-2026/104556