कोलकाता के लालबाजार के साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने अमेरिकी नागरिकों को ठगने वाले गिरोह के आठ साइबर ठगों को गिरफ्तार कर लिया।
अमेरिकी नागरिकों को ठगने वाले गिरोह के आठ युवक गिरफ्तार
12 मोबाइल फोन और दो राउटर जब्त
कोलकाता।
कोलकाता के लालबाजार के साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने अमेरिकी नागरिकों को ठगने वाले गिरोह के आठ साइबर ठगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस न गहन छापेमारी कर दक्षिण चौबीस परगना जिले के महेशतला में गिरफ्तार किया। उनके पास से पांच लैपटाप, 12 मोबाइल फोन और दो राउटर जब्त किए गए।
पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार जुनैद अली, मोहम्मद शाकिर, मोहम्मद खुर्शीद अख्तर, शादाब खान, जाकिर खान, हुसैन अहमद खान, शेख अमीरुल्लाह और कुंदन राय गिरफ्तार किए गए हैं। आरोपी माइक्रोसाफ्ट के नाम पर फर्जी काल सेंटर चला कर अमेरिकी नागरिकों को फोन करते थे और अपने को विभिन्न अमेरिकी बैंकों से जुड़ा महत्वपूर्ण जानकार बता कर ठगते थे। वे अमेरिकी से पहले संपर्क करते और उनके बारे में पूरी जानकारी इकट्ठा कर लेते थे। वे उनके कंप्यूटर में तकनीकी खराबी को ठीक करने के नाम पर उनके कंप्यूटर से जानकारी लेते और ठगी करते।
थाने में पिछले साल नवंबर में शिकायत दर्ज कराई गई थी। उसी आधार पर पुलिस ने महेशतला के ग्रीन फिल्ड सिटी में छापेमारी की और आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी कोलकाता जिले के आसपास के इलाके में रहने वाले हैं और उनकी उम्र 24 से 30 साल की है। पुलिस आरोपियों से जुड़े लोगों की भी तलाशी कर रही है जो इनकी मदद करते थे।
इसे भी पढ़ेंः
भारत-अमेरिका के बीच अंतरिम ट्रेड डील का प्रारूप तय
https://www.primenewsnetwork.in/india/india-usa-trade-deal-finalised/132314