यहां एक बड़े साइबर ठगी नेटवर्क का खुलासा हुआ है। इस नेटवर्क के जरिए संगठित तरीके से बैंक खातों की खरीद-फरोख्त कर ठगी को अंजाम दिया जा रहा है।
ग्वालियर। यहां एक बड़े साइबर ठगी नेटवर्क का खुलासा हुआ है। इस नेटवर्क के जरिए संगठित तरीके से बैंक खातों की खरीद-फरोख्त कर ठगी को अंजाम दिया जा रहा है। जानकारी मिली कि, यहां जरूरतमंद लोगों को लालच देकर उनके बैंक खाते करीब 10 हजार रुपये में खरीदे जा रहे हैं। इन खातों का इस्तेमाल देशभर में साइबर ठगी के लिए किया जा रहा है। ठगी की रकम को पहले इन खातों में डाली जाती है और फिर उसे अलग-अलग माध्यमों से चीन और दुबई जैसे देशों में भेज दिया जाता है।
नेटवर्क में कई लोगों की भूमिका
जांच में यह भी सामने आया है कि इस नेटवर्क में कई लोग शामिल हैं, जो अलग-अलग भूमिकाएं निभा रहे हैं। कुछ लोग खाते उपलब्ध कराते हैं, जबकि अन्य ठगी की रकम को ट्रांसफर करने का काम करते हैं। पूरे नेटवर्क को बेहद संगठित तरीके से संचालित किया जा रहा है।
पुलिस और साइबर क्राइम कर रही है जांच
पुलिस और साइबर क्राइम शाखा इस मामले की गहन जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि ऐसे मामलों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आम लोगों को भी सतर्क रहने और अपने बैंक खातों की जानकारी किसी के साथ साझा न करने की सलाह दी गई है।
ना दें किसी को खाता
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी लालच में आकर अपने बैंक खाते किसी को ना दें, क्योंकि यह न केवल गैरकानूनी है, बल्कि इससे वे खुद भी कानूनी कार्रवाई के दायरे में आ सकते हैं।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/three-of-family-burnt-alive-as-car-catches-fire-after-crash-in-balaghat/152951
केवलारी चौराहे पर भीषण हादसा: कार में जिंदा जले एक ही परिवार के तीन सदस्य