प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

ऑनलाइन चैटिंग फिर अश्लील वीडियो कॉल व ब्लैकमेल

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 2.5 करोड़ की साइबर ठगी, 20 आरोपी गिरफ्तार

साइबर ठगी गिरोह ऑनलाइन चैटिंग ऐप्स के जरिए लोगों को फंसाकर अश्लील वीडियो कॉल रिकॉर्ड करता था और फिर डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर ब्लैकमेल करता था।

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 25 करोड़ की साइबर ठगी 20 आरोपी गिरफ्तार

Cyber Gang Busted for ₹2.5 Crore 'Digital Arrest' Scam |

शिवपुरी। जिले में पुलिस ने एक बड़े साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह गिरोह ऑनलाइन चैटिंग ऐप्स के जरिए लोगों को फंसाकर अश्लील वीडियो कॉल रिकॉर्ड करता था और फिर "डिजिटल अरेस्ट" का डर दिखाकर ब्लैकमेल करता था। पुलिस ने इस मामले में अब तक 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

ऐसे काम करता था गिरोह

जांच के अनुसार, गिरोह अलग-अलग चैटिंग ऐप्स पर नकली प्रोफाइल बनाकर लोगों से दोस्ती करता था। बातचीत बढ़ने पर वीडियो कॉल के दौरान सामने वाला व्यक्ति अश्लील हरकत करने के लिए उकसाया जाता था। पूरी कॉल रिकॉर्ड कर ली जाती थी और बाद में पीड़ित को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पैसे मांगे जाते थे।

2.5 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी

पुलिस के मुताबिक गिरोह देशभर के लोगों को निशाना बनाकर करीब 2.5 करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी कर चुका है। कई राज्यों से शिकायतें मिलने के बाद साइबर टीम ने तकनीकी जांच कर लोकेशन ट्रैक की और गिरोह तक पहुंची। आरोपी खुद को पुलिस या साइबर अधिकारी बताकर कॉल करते थे और कहते थे कि आपके खिलाफ अश्लील सामग्री से जुड़ा केस दर्ज हो गया है। गिरफ्तारी से बचना है तो तुरंत पैसे ट्रांसफर करो — इसी डर से कई लोग पैसे दे देते थे।

थाने में करें शिकायत

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अनजान ऐप या प्रोफाइल पर वीडियो कॉल न करें। किसी भी तरह की धमकी मिलने पर पैसे न भेजें। तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी थाने में शिकायत करें।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/class-8-student-drugged-and-gang-raped-by-two-youths/145064

8वीं की छात्रा को धोखे से पिलाई शराब, फिर दो युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

Related to this topic: