प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

सिलेंडर ब्लास्ट से ढहा मकान

दिल्ली के मुकुंदपुर में सिलेंडर ब्लास्ट से ढहा मकान, 10 लोग घायल

उत्तर-दिल्ली के मुकुंदपुर इलाके से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां मंगलवार को एक एलपीजी (LPG) सिलेंडर फटने से एक मंजिला मकान ढह गया।

दिल्ली के मुकुंदपुर में सिलेंडर ब्लास्ट से ढहा मकान 10 लोग घायल

Cylinder Blast Collapses House, 10 Injured in Delhi |

नई दिल्ली। उत्तर-दिल्ली के मुकुंदपुर इलाके से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां मंगलवार को एक एलपीजी (LPG) सिलेंडर फटने से एक मंजिला मकान ढह गया। इस भीषण ब्लास्ट और मकान गिरने के कारण घायल हुए लोगों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। फिलहाल, मलबे में दबे अन्य लोगों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

अस्पताल में भर्ती कराए गए घायल

दिल्ली फायर सर्विस से मिली जानकारी के मुताबिक इस हादसे में अब तक कुल 10 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को तुरंत पास के बाबू जगजीवन राम मेमोरियल अस्पताल और डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार है। फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने बताया कि मलबे को हटाने और लोगों को तलाशने का काम अभी जारी है।

डॉग स्क्वाड के साथ पहुंची NDRF

हादसे की गंभीरता को देखते हुए नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (NDRF) की टीम ने मोर्चा संभाल लिया है। मुकुंदपुर के इस प्रभावित इलाके में NDRF की टीम अपने खोजी कुत्तों के साथ मौके पर पहुंची है। स्थानीय प्रशासन और दमकल कर्मियों के साथ मिलकर NDRF की टीम मलबे के नीचे फंसे संभावित लोगों को तलाशने में जुटी है ताकि समय रहते उनकी जान बचाई जा सके।

250 वर्ग गज का मकान जमींदोज

पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि शुरुआत में इस हादसे में छह लोगों के घायल होने की बात सामने आई थी। अब घायलों का आंकड़ा बढ़कर 10 हो गया है। थाना प्रभारी (SHO) गिरिराज ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि, "LPG सिलेंडर में हुए जोरदार धमाके के कारण करीब 250 वर्ग गज में बना एक मंजिला मकान पूरी तरह ढह गया है। मौके पर राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है।"

यह भी पढ़ें: ओवरटेक के विवाद में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, 24 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार

Related to this topic: