प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

सिंगरौली में ज्वेलरी शॉप पर डकैती

जयंत पुलिस चौकी क्षेत्र के कंचन ज्वेलर्स में दिनदहाड़े डकैती, 500 ग्राम सोना और ढाई लाख नगद लूटे

सिंगरौली में कंचन ज्वेलर्स में चार अज्ञात बदमाशों ने दिनदहाड़े बंदूक की नोक पर लगभग 500 ग्राम सोना और ढाई लाख रुपये नगद लूट लिए।

जयंत पुलिस चौकी क्षेत्र के कंचन ज्वेलर्स में दिनदहाड़े डकैती 500 ग्राम सोना और ढाई लाख नगद लूटे

दुकान में जांच करती पुलिस |

सिंगरौली (मध्य प्रदेश)। जिले के जयंत पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित कंचन ज्वेलर्स में बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चार अज्ञात बदमाशों ने बंदूक की नोक पर दुकान संचालक और कर्मचारियों के साथ बर्बरतापूर्वक मारपीट की और दुकान में रखा लगभग 500 ग्राम सोना तथा ढाई लाख रुपये नगद लूटकर मौके से फरार हो गए।

मारपीट और फायरिंग के दौरान एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल

​मिली जानकारी के अनुसार, शाम के समय कंचन ज्वेलर्स में चार अज्ञात लोग ग्राहक बनकर घुसे। इनमें से एक बदमाश चेहरे पर नकाब पहने हुए था, जबकि तीन अन्य बदमाशों के चेहरे खुले थे। दुकान में प्रवेश करते ही बदमाशों ने अचानक पिस्टल तान दी। जब दुकान संचालक और कर्मचारियों ने लूटपाट का कड़ा विरोध किया, तो बदमाशों ने उन पर गोली चला दी। मारपीट और फायरिंग के दौरान एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरों ने दुकान में मौजूद लोगों को धमकी दी कि यदि पुलिस या किसी अन्य को जानकारी दी तो जान से मार दिया जाएगा।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी तत्काल मौके पर पहुंचे

​बदमाशों के भागने के तुरंत बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मामला गंभीर होने के कारण जयंत पुलिस बल के साथ-साथ जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी तत्काल मौके पर पहुंचे और दुकान का मुआयना करते हुए जांच शुरू कर दी। पुलिस टीम ने तुरंत घायल कर्मचारी को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया, जहाँ उसका इलाज जारी है।

घटना की जांच के लिए पुलिस की कई टीमें गठित

​घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक सियाज के एम ने बताया कि पुलिस की कई टीमें गठित कर दी गई हैं और इलाके की नाकाबंदी कर संदिग्धों की तलाश की जा रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द से जल्द सभी आरोपियों को चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ेंः सोनभद्र में संदिग्ध परिस्थितियों में 25 वर्षीय युवक की मौत

Related to this topic: