राजधानी बेंगलुरु में शनिवार को कर्नाटक दलित संगठन के कार्यकर्ताओं ने जी परमेश्वर को प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री बनाने की मांग को लेकर जमकर विरोध-प्रदर्शन किया।
बेंगलुरु (कर्नाटक)। कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही अंदरूनी सियासत अब सड़कों पर दिखने लगी है। राजधानी बेंगलुरु में शनिवार को कर्नाटक दलित संगठन के कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने राज्य के मौजूदा गृह मंत्री जी परमेश्वर को प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री बनाने की मांग की।
दलित चेहरे को मुख्यमंत्री बनाने की मांग
शनिवार को बेंगलुरु की सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी जी परमेश्वर के समर्थन में लगातार नारेबाजी करते दिखे। दलित संगठन के नेताओं ने पार्टी के प्रति परमेश्वर की वफादारी और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव का हवाला देते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि राज्य की कमान किसी दलित चेहरे को सौंपी जाए। जी परमेश्वर इस पद के लिए सबसे योग्य नेता हैं।
'कांग्रेस के लिए सालों से पसीना बहाया, पर नहीं मिला हक'
प्रदर्शन के दौरान एक आंदोलनकारी ने कहा, "हम जी परमेश्वर ने कांग्रेस के लिए सालों तक दिन-रात काम किया लेकिन उन्हें उनकी मेहनत और निष्ठा का उचित इनाम आज तक नहीं मिला।" दलित संगठन के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पार्टी में सीनियर होने के बावजूद परमेश्वर की अनदेखी की जा रही है।
कर्नाटक को चाहिए दलित सीएम
एक अन्य प्रदर्शनकारी ने कांग्रेस नेतृत्व पर निशाना साधा। प्रदर्शनकारी ने जी परमेश्वर को मुख्यमंत्री का पद मिलने को दलित समाज का अपमान बताया। उसने कहा कि कर्नाटक दलित संगठन इसी भेदभाव के खिलाफ आज सड़क पर उतरा है। प्रदर्शनकारियों ने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि कर्नाटक को अब एक दलित मुख्यमंत्री की जरूरत है और जब तक जी परमेश्वर को उनका हक नहीं मिल जाता, यह मांग जारी रहेगी।
यह भी पढ़ें: डी.के. शिवकुमार होंगे कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री, 3 जून को लेंगे शपथ