प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

जयपुर में कोर्ट के बाहर युवक का अपहरण...

दिनदहाड़े गुंडागर्दी, जयपुर में कोर्ट के बाहर युवक का अपहरण

Jaipur News : राजस्थान की राजधानी जयपुर से दिनदहाड़े गुंडागर्दी का वीडियो सामने आया है...

दिनदहाड़े गुंडागर्दी जयपुर में कोर्ट के बाहर युवक का अपहरण

दिनदहाड़े गुंडागर्दी, जयपुर में कोर्ट के बाहर युवक का अपहरण |

Jaipur News : राजस्थान की राजधानी जयपुर से दिनदहाड़े गुंडागर्दी का वीडियो सामने आया है. बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में अपहरण किया है. इस वारदात की चर्चा पूरे इलाके में है. बताया जा रहा है कि इस वारदात के बाद पुलिस ने इलाके की नाकेबंदी कर दी. नाकेबंदी की वजह से बदमाशों ने युवक को सुनसान इलाके में छोड़ दिया और फरार हो गए.

जानकारी के मुताबिक, पूरी घटना 26 अप्रैल की है. महेंद्र सैनी नाम का युवक अपने परिचितों के साथ कोर्ट आया था. वह कोर्ट जमानत के सिलसिले में पहुंचा था. दरअसल, जिनकी जमानत होनी थी. परिचित रिश्तेदार जमानत का विरोध करने पहुंचे थे, जब कोर्ट की कार्यवाही खत्म हुई, उसके बाद महेंद्र सैनी कोर्ट परिसर से बाहर आया. उसी समय पहले से ही तीन बदमाश घात लगाए बैठे हुए थे. 

महेंद्र सिंह से कार में जमकर मारपीट की गई और अपहरणकर्ताओं ने कार घंटों इधर - उधर घुमाई. महेंद्र का अपहरण होते, उसके एक परिचित ने सब देखा. पुलिस को इसकी जानकारी दी गई. जैसे ही पुलिस को जानकारी मिली. उसने पूरे शहर में ए - श्रेणी की नाकेबंदी कर दी. हर चौराहे और सड़क पर पुलिस की सख्ती हो गई. नाकेबंदी देखकर अपहरणकर्ता महेंद्र को एक सुनसान इलाके में सड़क किनारे फेंक दिया और फरार हो गए. 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/india-condemns-attacks-in-strait-of-hormuz-warns-of-trade-risks/180828

Related to this topic: