प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

सारंगपुर में BJP नेता पर कुल्हाड़ी हमला, गंभीर

सारंगपुर में अतिक्रमण विवाद, भाजपा नेता पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला, गंभीर

राजगढ़। जिले के सारंगपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां भाजपा अजा (SC) मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र मालवीय (जितेंद्र हथिया) पर जानलेवा हमला किया गया।

सारंगपुर में अतिक्रमण विवाद भाजपा नेता पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला गंभीर

violent dispute |

राजगढ़। जिले के सारंगपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां भाजपा अजा (SC) मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र मालवीय (जितेंद्र हथिया) पर जानलेवा हमला किया गया। इस हमले में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई हैं और उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

​हमलावरों ने कुल्हारी व लाठी से किया हमला

​जानकारी के अनुसार, यह घटना गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे की है। बताया जा रहा है कि मामला अतिक्रमण हटाने से जुड़े विवाद से शुरू हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि दो हमलावरों ने अचानक जितेंद्र मालवीय पर कुल्हाड़ी और लाठियों से हमला कर दिया। हमले के पीछे किसी मंत्री या उनके करीबियों की संलिप्तता के गंभीर आरोप भी लग रहे हैं।

आरोपियों की तलाश जारी, माहौल तनावपूर्ण

​हमले के तुरंत बाद जितेंद्र मालवीय को अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनका उपचार जारी है। सिर में कुल्हाड़ी लगने के कारण काफी खून बह चुका है, जिससे उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। पुलिस प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

यह भी पढ़े: MP राजधानी CHC में आग, मरीजों को स्थानांतरित

https://www.primenewsnetwork.in/state/major-fire-at-mp-capital-chc-patients-relocated/153835

Related to this topic: