प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

बरेली में युवक की मौत..ग्रामीणों का आक्रोश..

बरेली में युवक की मौत..ग्रामीणों का आक्रोश..SSP कार्यालय का किया घेराव

बरेली में महमूदपुर निवासी राजेश की संदिग्ध मौत के मामले में ग्रामीणों ने सोमवार को एसएसपी कार्यालय का घेराव किया.

बरेली में युवक की मौतग्रामीणों का आक्रोशssp कार्यालय का किया घेराव

बरेली में युवक की मौत..ग्रामीणों का आक्रोश..SSP कार्यालय का किया घेराव |

Bareilly : बरेली में महमूदपुर निवासी राजेश की संदिग्ध मौत के मामले में ग्रामीणों ने सोमवार को एसएसपी कार्यालय का घेराव किया. पुलिस की धीमी कार्रवाई को लेकर ग्रामीणों में गुस्सा है. ग्रामीणों की मांग है कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी हो. ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस औपचारिकताएं पूरी कर रही है. पीड़ित पिता का कहना है कि उनके बेटे को 4 नवंबर को चार युवक मेला दिखाने के बहाने ले गए. इसमें केशरी, बब्लू, रविंद्र हल्द्वानी और नरवीर शामिल है.

जब 4 दिन तक राजेश का कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने फरीदपुर थाने में राजेश की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत दर्ज कराने के अगले दिन पुलिस को एक अज्ञात शव मिला. शव की पहचान की गई. कपड़ों और पहचान चिह्नों के आधार पर शव की पहचान हुई. आरोप है कि परिजन ने नामजद आरोपियों से पूछा तो आरोपी गालियां देने लगे. नामजद आरोपियों ने धमकी दी. कहा कि तेरे बेटे को मारकर नदी में फेंक दिया, जो करना है, कर ले. परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश है कि नामजद चारों आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं. 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/pm-modi-speaks-in-parliament-on-the-150th-anniversary-of-vande-mataram/100373

Parliament Winter Session : पीएम मोदी ने सोमवार को कहा, आज भी 15 अगस्त, 26 जनवरी, हर घर तिरंगा की बात आती है तो चारों तरफ देशभक्ति और वंदे मातरम् का भाव दिखता है. वंदे मातरम् केवल गीत या भाव गीत नहीं, ये प्रेरणा है. राष्ट्र के लिए झकझोरने वाला गान है. वे लोकसभा में 'वंदे मातरम्' की 150वीं वर्षगांठ पर बोल रहे थे. 

Related to this topic: